---विज्ञापन---

Netflix पर 1 घंटा 47 मिनट की हॉरर फिल्म, भूलकर भी ना देखें अकेले, दहल उठेगा दिल

ओटीटी पर ऐसे तो हजारों हॉरर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप अच्छी हॉरर फिल्म की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ही मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पहले ही सीन से डराने वाली है. इस फिल्म का सस्पेंस आपके दिल की धड़कने बड़ा देगा. फिल्म की कहानी दर्शकों को आखिर तक बांधे रखेगी. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर काफी चर्चा में भी बनी हुई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस मूवी पर.

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह हॉलीवुड हॉरर मूवी 'द सिक्स्थ सेंस' है. यह मूवी साल 1999 में रिलीज हुई थी और इस मूवी का डायरेक्शन एम.नाइट श्यामलन ने किया था. फिल्म में लीड रोल में ब्रूस विलिस, हेली जोएल, ओसमेट और टोनी कोलेट अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो इसकी कहानी मैल्कम क्रो और एक छोटे बच्चे कोल सियर के आस पास घूमती है. मूवी में दिखाया जाता है कि मैल्कम, जो कि एक चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट है वह बच्चों को समझता है और उनके डर को समझकर उसे दूर करने की कोशिश करता है. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा होता है जिससे उनकी जिंदगी में उथल पुथल मच जाती है. दरअसल, एक पुराना मरीज विंसेट उनपर हमला कर देता है.

मैल्कम जब कोल से मिलता है, तो उसे पता चलता है कि वह हमेशा ही डरा और सहमा हुआ रहता है. मैल्कम उसके बाद कोल की मदद करने की कोशिश करता है. हालांकि जब मैल्कम उससे बात करने की कोशिश करता है तो कोल कुछ भी बताने के लिए राजी नहीं होता है. लेकिन धीरे-धीरे चीजें बदलती हैं और वो अपने दिल का राज खोलता है. कोल बताता है कि उसे मरे हुए लोग दिखाई देते हैं.

द सिक्स्थ सेंस साल 1999 की एक ऐसी मूवी है, जिसने उस साल सबसे ज्यादा कमाई की थी. फिल्म को ऑस्कर में 6 नॉमिनेशन मिले थे.

बता दें कि 1 घंटा 47 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 30, 2026 05:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.