Saturday, 18 April, 2026

---विज्ञापन---

1991 से 1993 में आईं 3 परम सुंदरी, 2 ने खुद डुबोया करियर… 1 आज भी कर रही राज

बॉलीवुड में एक दौर ऐसा आया जब बैक-टू-बैक 3 हसीनाओं ने ऐसी एंट्री मारी, कि बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया, इनकी खूबसूरती से लेकर इनकी आदाकारी के लोग दीवाने थे, इनके करियर ने आसमान की बुलंदियों को छुआ, लेकिन एक वक्त ऐसा आया, कि दो एक्ट्रेसेस तो पूरी तरह गायब सी हो गईं, लेकिन एक ने अपनी मौजूदगी अभी बनाए रखी है.

90 के दशक में बॉलीवुड ने कई सितारे दिए, लेकिन 1991 से 1993 के बीच आईं तीन एक्ट्रेस, जिनको उस दौर की परम सुंदरी कहा जाता है. इन तीनों ने अपने ग्लैमर, एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से इंडस्ट्री को नई पहचान दी. हालांकि, समय के साथ इनके करियर की दिशा अलग-अलग हो गई.

हम जिन तीन हसीनाओं की बात कर रहे हैं, वो करिश्मा कपूर, काजोल और शिल्पा शेट्टी हैं, 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा. शुरुआत में उन्हें अपने लुक्स को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

धीरे-धीरे वो 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस बन गईं. राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, और बीवी नंबर 1 जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया, लेकिन 2003 में शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली, जिससे उनका करियर धीमा पड़ गया.

1992 में बेखुदी से काजोल की एंट्री हुई. उन्होंने पारंपरिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को तोड़ते हुए, अपनी अलग पहचान बनाई. 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों से वो इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद एक्ट्रेस बन गईं.

1999 में शादी के बाद उन्होंने काम कम कर दिया. हालांकि, बाद में उन्होंने चुनिंदा फिल्मों से शानदार वापसी की, लेकिन अगर वो लगातार काम करतीं रहतीं, तो और भी ऊंचाइयां छू सकती थीं.

वहीं, 1993 में 'बाजीगर' से ही शिल्पा शेट्टी ने भी डेब्यू किया. शुरुआत में उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने खुद को समय के साथ ढाला. 'धड़कन' से उन्हें बड़ी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस, योग और टीवी शोज में भी अपनी जगह बनाई. इंटरनेशनल शो Big Brother UK जीतने के बाद उनकी ग्लोबल पहचान भी बनी.

आज करिश्मा कपूर और काजोल कभी कभार फिल्मों या OTT पर नजर आती हैं, वहीं शिल्पा शेट्टी लगातार एक्टिव हैं. हाल के सालों में उन्होंने फिल्मों, रियलिटी शोज और फिटनेस ब्रांड्स के जरिए खुद को लाइमलाइट में बनाए रखा है.

बहरहाल, 90 के दशक की इन तीन हसीनाओं ने बॉलीवुड को नई ऊंचाई दी. फर्क बस इतना रहा कि जहां दो ने अपने करियर की रफ्तार खुद धीमी कर दी, वहीं तीसरी आज भी इंडस्ट्री में मजबूती से टिकी हुई है.

First published on: Apr 17, 2026 11:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.