Sunday, 18 January, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर देखना ना भूलें ये 7 सस्पेंस-थ्रिलर मूवीज

Netflix Best Suspense-Thriller Movies: क्या आप भी जबरदस्त रोमांच और सस्पेंस से भरपूर फिल्में देखना चाहते हैं? तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 7 धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. इन फिल्मों में आपको शानदार रहस्य, जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलेगा. तो चलिए फटाफट इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Monica, O My Darling- ये एक जबरदस्त थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक रोबोटिक्स विशेषज्ञ जयंत अर्खेड़कर के इर्द-गिर्द घूमती है. जयंत अपने बॉस की सेक्रेटरी मोनिका के प्यार हो जाता है, जिसके बाद फिल्म में शानदार सस्पेंस भरी कहानी देखने को मिलती हैं. क्लाइमेक्स में जयंत एक रहस्मई खुलासा करता है. फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं.

Jaane Jaan- साल 2023 में आई ये एक धांसू सस्पेंसन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है. इसमें करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. फिल्म में एक सिंगल मदर एक मर्डर केस में उलझ जाती है. ऐसे में उसके पडोसी उसे इस मामले से बहार निकलने का रास्ता दिखाते हैं.

Haseen Dillruba- हसीन दिलरुबा एक रोमांटिक-सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें एक विवाहित महिला पर अपने पति की हत्या का संदेह होता है. जैसे-जैसे इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है फिल्म और भी दिलचस्प हो जाती है. इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं.

Sector 36- विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल स्टारर इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म 2006 के नोएडा सीरियल मर्डर यानी निठारी हत्याकांड पर आधारित है. फिल्म में खूंखार हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चों अजीब तरीके से मार डालता है. वहीं एक पुलिसवाला उसे पकड़ता है.

Ittefaq- इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है. वो व्यक्ति फरार होकर एक ऐसी औरत के घर पहुंचता है, जिसका पति भी मर चुका है. ऐसे में दोनों अपनी बेगुनाही का दावा करते हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो इस केस को सुलझाने का काम करता है.

Detective Byomkesh Bakshy!- 1940 के दशक के कोलकाता में सेट ये फिल्म जासूस ब्योमकेश बख्शी की कहानी दिखाती है, जो एक लापता व्यक्ति के मामले की जांच करते हुए एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करता है. अगर आप थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो एक बार आपको दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत की ये फिल्म जरूर देख लेनी चाहिए.

Talaash: The Answer Lies Within- तलाश: द आंसर लाइज विदइन एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी सुरजन सिंह शेखावत नामक एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी निजी परेशानियों से जूझते हुए एक प्रसिद्ध अभिनेता की हत्या को सुलझाने के लिए एक रहस्यमई एस्कॉर्ट की मदद लेता है. इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.

First published on: Jan 03, 2026 09:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.