---विज्ञापन---
नेटवर्थ के मामले में Dhurandhar के रणवीर सिंह को भी मात देती हैं ये हसीनाएं, करोड़ों की संपत्ति की है मालकिन

बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेस जो कि फिल्म इंडस्ट्री पर लंबे वक्त से राज कर रही हैं. ये एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. इतना ही नहीं कमाई के मामले में भी ये बड़े बड़े एक्टर्स को पछाड़ चुकी हैं.यहां तक कि इन दिनों चर्चा में बने धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां तक कि कमाई के मामले में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी उनसे आगे है. तो चलिए जानते हैं हिंदी सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेस के बारे में.

जूही चावला: लिस्ट में सबसे पहला नाम जूही चावला का है. जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे रईस हैं. उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 7,790 करोड़ है. जूही इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस है. यहां तक कि उनकी संपत्ति तमाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स से भी ज्यादा है.

ऐश्वर्या राय: ऐश्वर्या राय भी बॉलीवुड की सबसे रईस हसीनाओं में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 900 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. वह फिल्मों के अलावा एंडोर्समेंट, इंस्टाग्राम पोस्ट आदि से करोड़ों कमाती हैं.

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा भी हिंदी सिनेमा की अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. प्रियंका आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और फिल्मों के अलावा एंडोर्समेंट से भी खूब कमाती है. एक्ट्रेस रिपोर्ट्स के मुताबिक 650 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. वह तमाम फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर चुकी हैं. संपत्ति को लेकर बात करें तो वह रिपोर्ट्स के मुताबिक 550 करोड़ की मालकिन हैं.

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण भी इंडस्ट्री की रईस एक्ट्रेस में से एक हैं. दीपिका पादुकोण धुरंधर स्टार रणवीर सिंह की पत्नी है और संपत्ति के मामले में वह अपने पति से ज्यादा रईस हैं. एक्ट्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटवर्थ 500 करोड़ है और वहीं रणवीर सिंह की नेटवर्थ 390 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.