---विज्ञापन---

पाकिस्तान में बैन हिंदी फिल्में, लेकिन इंडिया में धड़ल्ले से Youtube पर ट्रेंड कर रहे है पड़ोसी मुल्क के ये शोज

Pakistani Show: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में हर कोई जानता है. दोनों ही देश न सिर्फ सरहद पर लड़ते हैं बल्कि राजनीतिक विवाद भी गहरा है. इसके अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी दोनों देशों के बीच विवाद का गहरा असर पड़ता है.यहां तक कि पाकिस्तान भारत की कई फिल्मों को अपने देश में बैन कर चुका है. हाल ही में रिलीज धुरंधर भी पाकिस्तान में बैन थी. लेकिन एक ओर जहां पाकिस्तान हिंदी फिल्में बैन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इंडिया में लोग पाकिस्तानी ड्रामा देख रहे हैं. इन ड्रामा को भारत से जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं. वहीं, आज हम उन पाकिस्तानी ड्रामाज की बात करने जा रहे हैं,जो कि भारत में खूब देखे जा रहे हैं.

मेरी जिंदगी है तू: लिस्ट में पहले स्थान पर पाकिस्तान ड्रामा मेरी जिंदगी है तू है. यह पाकिस्तान ड्रामा इन दिनों इंडिया में भी ट्रेंड कर रहा है और 22 एपिसोड वाले इस शो ने जल्द ही 1 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. इस शो में हानिया आमिर और बिलाल अब्बास लीड रोल में हैं.

सांवल यार पिया: लिस्ट में दूसरा स्थान 2025 का शो सांवल यार पिया है. इस शो में फिरोज खान और दुरेफिशन सलीम नजर आईं. 2026 में भी इस शो को लोग देख रहे हैं और इसने भी 1 मिलियन से ज्यादा के व्यूज पाए हैं.

काफिल: तीसरे स्थान पर शो काफिल है, जो कि इन दिनों लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सनम सैयद और इमाद इरफानी स्टारर यह शो एक टॉक्सिक पति के बारे में है. टीआरपी और व्यूज के मामले में यह शो भी काफी पसंद किया जा रहा है.

जिन्न की शादी उनकी शादी: जिन्न की शादी उनकी शादी,भी पाकिस्तान के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक है. जो कि एक परिवार के बारे में है, जहां एक शादी होने वाली होती है. लेकिन जब वो एक हवेली में शादी के लिए जाते हैं तो वहां एक जिन्न भी रहता है और फिर सबकी मुश्किलें खड़ी होती हैं.

तेरे बिन: तेरे बिन एक ऐसा पाकिस्तानी ड्रामा है, जो न सिर्फ 2025 में बल्कि 2026 में खूब ट्रेंड कर रहा है. इस शो को 4.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस शो की कहानी लोगों को काफी पसंद आई. इस शो में युमना जैदी और वहाज अली नजर आए थे.

First published on: Jan 23, 2026 05:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.