---विज्ञापन---
OTT पर मौजूद ये क्राइम थ्रिलर सीरीज घूमा देंगी दिमाग,कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस

सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होने के बाद अब अक्सर ओटीटी पर देखने को मिलती है. लोग ओटीटी पर तरह तरह का कंटेंट ढूंढते है. ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर जैसी तमाम फिल्में और सीरीज मौजूद है. वहीं आज हम ओटीटी की कुछ ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे है जिनमें बेहतरीन सस्पेंस क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते है इस बारे में.

असुर: लिस्ट में पहला नाम साल 2020 की वेब सीरीज असुर है. इसमे बरुण सोबती और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए है. यह वेब सीरीज एक सीरियल किलर के बारे में,जो कि अलग अलग ढंग से लगातार हत्याएं करता है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

कोहरा : वेब सीरीज कोहरा के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं. यह सीरीज एक कत्ल की जांच के बारे में है. सीरीज के आखिर में कातिल का राज खुलने पर सभी चौंक जाते हैं. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देखें.

दहाड़: सोनाक्षी सिन्हा स्टारर वेब सीरीज दहाड़ एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है. जो कि राजस्थान के गांव के बारे में है, जहां 27 महिलाओं की हत्या की जाती है और उसके बाद सीरियल किलर की तलाश होती है. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देखें.

इंडियन प्रीडेटर द बुचर ऑफ दिल्ली: इंडियन प्रीडेटर द बुचर ऑफ दिल्ली एक सनकी सीरियल किलर चंद्रकांत झा के बारे में है.यह एक रियल लाइफ स्टोरी है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देखें.

मत्स्य कांड: रवि दुबे, रवि किशन और पीयूष मिश्रा स्टारर वेब सीरीज मत्स्य कांड एक माइंड गेम ड्रामा है. जिसमें रवि दुबे एक ऐसे चोर का रोल किया है, जो पुलिस को बहुत चालाकी से चकमा देता है. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देखें.