---विज्ञापन---
दिल दहला देगी 2 घंटे 2 मिनट की ये हॉरर फिल्म, OTT पर मचा रही तहलका, जानें कब और कहां हो रही स्ट्रीम

ओटीटी पर इन दिनों पुरानी लेकिन दमदार हॉलीवुड फिल्मों का ट्रेंड फिर से लौट आया है, और इसी बीच 1973 में रिलीज हुई क्लासिक हॉरर फिल्म The Exorcist एक बार फिर चर्चा में आ गई है. करीब 2 घंटे 2 मिनट की ये फिल्म आज भी दर्शकों को उतना ही डराती है, जितना रिलीज के वक्त डराया करती थी. अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

इस फिल्म का डायरेक्शन William Friedkin ने किया था, और इसमें Ellen Burstyn, Max von Sydow, Jason Miller और Linda Blair जैसे कलाकार नजर आते हैं. फिल्म की कहानी एक 12 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है.

जिस पर एक शैतानी साया हावी हो जाता है. उसे बचाने के लिए दो पादरी एक्सॉर्सिज्म यानी भूत भगाने के प्रॉसेस को अपनाते हैं. फिल्म का हर सीन सस्पेंस और डर से भरपूर है, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है.

ये फिल्म The Exorcist नाम के उपन्यास पर आधारित है, जिसे William Peter Blatty ने लिखा था. रिलीज के समय इस फिल्म ने हॉरर जॉनर को एक नया मुकाम दिया था, और आज भी इसे सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है.

बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो महज 11 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी, जो अपने समय के हिसाब से बेहद बड़ी उपलब्धि थी.

इतना ही नहीं, Academy Awards में इसे 10 नॉमिनेशन मिले थे, जिनमें से इसने 2 अवॉर्ड अपने नाम किए, साथ ही Golden Globe Awards में भी इस फिल्म का दबदबा देखने को मिला.

अगर आप सोच रहे हैं, कि इस फिल्म को कहां देखें, तो बता दें कि Amazon Prime Video पर ये फिल्म रेंट पर उपलब्ध है. IMDb पर इसे 8.1 की शानदार रेटिंग मिली हुई है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को साफ दिखाती है.

बहरहाल, अगर आपको सच्चा और क्लासिक हॉरर एक्सपीरियंस चाहिए, तो The Exorcist आज भी एक परफेक्ट चॉइस है, लेकिन इसे देखने से पहले हिम्मत जरूर जुटा लें.