---विज्ञापन---

Jio Hotstar पर नंबर 1 बनी 2 घंटे 26 मिनट की ये तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स है बेहद खतरनाक

अगर आप राजनीति की बिसात पर बिछी सस्पेंस और साजिशों वाली कहानियों के शौकीन हैं, तो जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर इस वक्त एक फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है. 2 घंटे 26 मिनट की यह फिल्म 'मैच फिक्सिंग' (Match Fixing) न केवल ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर है, बल्कि अपने विवादास्पद और सनसनीखेज दावों की वजह से दर्शकों के बीच बहस का विषय बनी हुई है.

'सैफ्रन टेरर' के पीछे की अनकही कहानी- यह फिल्म एक्स आर्मी इंटेलिजेंस ऑफिसर कर्नल कंवर खटाना की किताब 'द गेम बिहाइंड सैफ्रन टेरर' पर आधारित है. कहानी 2008 के मालेगांव ब्लास्ट और समझौता एक्सप्रेस धमाकों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का मुख्य जोर इस बात पर है कि कैसे तत्कालीन सरकार ने एक खास 'नैरेटिव' सेट करने के लिए वोटबैंक की राजनीति का सहारा लिया और देश में 'हिंदू आतंकवाद' शब्द को जन्म दिया.

विनीत कुमार सिंह का 'जांबाज' अवतार- फिल्म में मुख्य भूमिका विनीत कुमार सिंह ने निभाई है, जो लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश पटवर्धन के किरदार में नजर आ रहे हैं. कहानी दिखाती है कि कैसे एक देशभक्त आर्मी ऑफिसर को राजनीतिक साजिश का हिस्सा बनाकर 'बलि का बकरा' बनाया गया और उसे पाकिस्तान के साथ सांठगांठ के झूठे आरोपों में फंसाकर टॉर्चर किया गया. विनीत की इंटेंस एक्टिंग फिल्म को काफी प्रभावशाली बनाती है.

26/11 और इंटेलिजेंस फेलियर का चौंकाने वाला दावा- फिल्म एक बहुत ही बड़ा दावा करती है कि कर्नल पटवर्धन ने मुंबई पर होने वाले 26/11 हमले की जानकारी पहले ही जुटा ली थी. लेकिन आपसी खींचतान और राजनीति के चलते एटीएस प्रमुख ने उस फाइल को नजरअंदाज कर दिया. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक महत्वपूर्ण सूचना को रद्दी मान लिया गया, जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ा.

हकीकत और काल्पनिकता का मिला-जुला खेल- निर्देशक केदार गायकवाड ने इस फिल्म में चतुराई से काम लिया है. जहाँ एक ओर भारतीय नेताओं और अधिकारियों के नाम बदल दिए गए हैं (ताकि विवादों से बचा जा सके), वहीं पाकिस्तानी नेताओं जैसे परवेज मुशर्रफ, बेनजीर भुट्टो और आतंकी डेविड हेडली के नाम असली रखे गए हैं. किरदारों का हुलिया और व्यवहार इस तरह गढ़ा गया है कि दर्शक आसानी से समझ सकें कि इशारा किस बड़े राजनेता की ओर है.

वो क्लाइमैक्स जो आपको सन्न कर देगा- फिल्म का अंत यानी क्लाइमैक्स काफी भारी और इमोशनल है. सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी यह फिल्म आखिर में यह सवाल छोड़ जाती है कि 'देशभक्ति' और 'राजनीति' के बीच पिसने वाले असली नायक का क्या कसूर था? यही वजह है कि यह फिल्म फिलहाल जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

First published on: Apr 04, 2026 07:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.