---विज्ञापन---
Netflix की 2 घंटे 16 मिनट की सबसे धांसू और दमदार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, कहानी का क्लाइमेक्स है खतरनाक

अगर आप नेटफ्लिक्स पर ऐसी फिल्म ढूंढ रहे हैं जो न केवल आपके रोंगटे खड़े कर दे, बल्कि आपको सिस्टम की गंदगी और इंसानी फितरत के अंधेरे पक्षों को सोचने पर मजबूर कर दे, तो 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' आपके लिए इस साल की सबसे बड़ी सौगात है. 2 घंटे 16 मिनट की यह फिल्म अपने 'स्लो-बर्न' सस्पेंस और खौफनाक क्लाइमेक्स की वजह से काफी चर्चाओं में रही.

रसूखदार परिवार की काली सच्चाई- फिल्म की कहानी कानपुर के बंसल परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है. एक रसूखदार हवेली में हुई हत्या के बहाने निर्देशक ने परिवार के भीतर छिपे भ्रष्टाचार, सत्ता की हवस और गहरे अंधविश्वास को बहुत बारीकी से पर्दे पर उतारा है.

स्लो-बर्न इन्वेस्टिगेशन- यह कोई साधारण तेज रफ्तार फिल्म नहीं है. यह कहानी धीरे-धीरे अपनी परतें खोलती है. पुलिस की बारीक जांच और सबूतों को जोड़ने का तरीका इसे उन दर्शकों के लिए परफेक्ट बनाता है जो 'माइंड गेम्स' और संजीदा क्राइम ड्रामा पसंद करते हैं.

हकीकत और कल्पना का मेल- फिल्म काल्पनिक होने के बावजूद वास्तविक सामाजिक मुद्दों जैसे औद्योगिक गैस रिसाव की घटनाओं को कहानी में शामिल करती है. यह एलिमेंट फिल्म को केवल एक मर्डर मिस्ट्री न रखकर इसे समाज के प्रति एक कड़वी चेतावनी जैसा बनाता है.

सितारों का महाकुंभ- फिल्म की असली जान इसकी कास्टिंग है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह की तिगड़ी कमाल की है. इनके अलावा दीप्ति नवल, रजत कपूर और संजय कपूर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने इसे अभिनय के मामले में एक 'मास्टरक्लास' बना दिया है.

क्लाइमेक्स खतरनाक क्लाइमेक्स- रिलीज के कुछ ही घंटों बाद यह नेटफ्लिक्स की टॉप लिस्ट में आ गई थी. इसका सबसे बड़ा कारण फिल्म का 'अनप्रेडिक्टेबल' क्लाइमेक्स है. फिल्म के आखिरी 20 मिनट इतने चौंकाने वाले हैं कि आप कातिल के नाम का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे.