---विज्ञापन---
Prime Video पर तहलका मचा रही 1 घंटे 58 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर, 8.1 की तगड़ी रेटिंग

Prime Video Crime Thriller Film: अगर आप भी ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो मुबारक हो! ऐसे ओटीटी लवर्स के लिए हमारे पास एक माइंडब्लोइंग और बेहतरीन फिल्म है, जिसे IMDb पर 8.1 की तगड़ी रेटिंग मिली है.

जिस साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, उसकी कहानी आपको आखिर तक खुद से बांधे रखेगी. एक बार फिल्म शुरू करने के बाद आप अपनी दुनिया में खो जाएंगे.

ये क्राइम थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर मस्ट वॉच की लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म के हर सीन में आपको जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा. वहीं, इसका क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देगा.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'एवरू' है, जो 2019 में रिलीज हुई एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी में आदिवी शेष, रेजिना कैसेंड्रा, नवीन चंद्र और मुरली शर्मा लीड रोल में हैं.

इस फिल्म की कहानी एक समीरा महा नाम की बिजनेसवुमन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर एक रिसॉर्ट में डीएसपी हत्या का आरोप है. समीरा कहती है कि उसने ये हत्या अपनी इज्जत और जान बचाने के लिए की है क्योंकि वो डीएसपी उसका रेप करना चाहता था.

इसी बीच फिल्म की कहानी में एक पुलिस ऑफिस की एंट्री होती है, जो इस केस की जांच करता है. जब फिल्म का क्लाइमेक्स सामने आता है, तो सभी के होश उड़ जाते हैं. ये फिल्म आपको Prime Video पर देखने को मिल जाएगी.