Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Photos: बैकलेस पर्ल टॉप में मौनी रॉय का एक बार फिर दिखा स्टनिंग लुक

मुंबई। मौनी रॉय (Mouni roy) टीवी की दुनिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का लम्बा सफर तय कर चुकी हैं। इतना ही नहीं अदाकारा इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। यही नहीं अदाकारा अपने फोटोज और वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अदाकारा […]

मुंबई। मौनी रॉय (Mouni roy) टीवी की दुनिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का लम्बा सफर तय कर चुकी हैं। इतना ही नहीं अदाकारा इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। यही नहीं अदाकारा अपने फोटोज और वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में अदाकारा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की हैं, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही हैं।

मौनी ने इस फोटोशूट के दौरान स्टाइलिश बैकलेस पर्ल टॉप और मैटेलिक प्लीटेड स्कर्ट सेट वीयर किया है, जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला छोड़ा है और उन्होंने स्मोकी आईस के साथ न्यूड मेकअप का टच दिया है।

बता दें कि मौनी का ये फोटोशूट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि इतनी तेजी से अदाकारा के पोस्ट को 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

 

और पढ़िएPhotos: शिमरी ग्रीन लहंगे में मौनी रॉय ने धड़काया लाखों फैंस का दिल

 

इसके अलावा मौनी रॉय की तस्वीरों पर फैंस नाइस, ग्रेट आइडिया, ब्यूटीफुल, अमेजिंग, यू आर सो गॉर्जियस और क्वीन जैसे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

मौनी रॉय का स्टाइल, उनका चार्म किसी को भी अपना कायल बना सकता है, उनके लुक्स में हमेशा ही एक चार्म होता है, जिससे वो लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी को डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर’ में बतौर जज देखा जा रहा है। इसके अलावा भी वो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 21, 2022 05:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.