Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर देखें ये 5 मर्डर मिस्ट्री, कहानी में मिलेगा भरपूर सस्पेंस; आज ही वॉचलिस्ट में करें ऐड

ओटीटी पर आप मर्डर मिस्ट्री मूवीज देख सकते हैं। इनकी कहानी में आपको सस्पेंस कूट-कूटकर मिलेगा। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Murder Mysteries on OTT: अगर आप भी मर्डर मिस्ट्री देखने के शौकीन है तो हम आपके लिए ऐसी फिल्में लेकर आए हैं जिन्हें देख आपको काफी मजा आ जाएगा। इन मूवीज की कहानी में आपको कूट-कूटकर सस्पेंस देखने को मिलेगा। वहीं इन सभी मूवीज को आप ओटीटी पर अपने घर बैठकर देख सकते हो। इनमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर इरफान खान तक की मूवीज शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Retro OTT release: 97 करोड़ कमाई, सूर्या का धांसू एक्शन,अब ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी ‘रेट्रो’?

---विज्ञापन---

Ittefaq

साल 2017 में आई ये मिस्ट्री थ्रिलर मूवी आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें अक्षय खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। वहीं इसे अभय चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Talvar

इरफान खान की ये मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में इरफान के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा, नीरज काबी और सोहम शाह लीड रोल में हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

My Client’s Wife

शारिब हाशमी की इस मूवी में भी आपको मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलेगी। ये साल 2018 में रिलीज हुई थी। वहीं मूवी को प्रभाकर मीना भास्कर पंत और पुष्कर भास्कर पंत ने डायरेक्ट किया है। शारिब के साथ-साथ इस मूवी में अंजलि पाटिल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Lost

यामी गौतम की ये मूवी साल 2023 में रिलीज हुई थी। वहीं इसे अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया है। इसमें भी आपको मजेदार ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। मूवी की कास्ट की बात करें तो यामी के साथ-साथ मूवी में पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपालम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे लीड रोल में नजर आएंगे। इसे आप जी-5 पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Missing

तब्बू और मनोज बाजपेयी की इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। साल 2018 में आई इस मूवी को मुकुल अभ्यंकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में आपको कूट-कूटकर सस्पेंस देखने को मिलेगा। इस मूवी में तब्बू और मनोज बाजपेयी के साथ-साथ अन्नू कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘डक डायनेस्टी’ फेम Phil Robertson का निधन, अल्जाइमर से जूझ रहे थे एक्टर

First published on: May 26, 2025 03:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola