Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस मशहूर सिंगर के घर मौत ने दी दस्तक, फैंस के बीच पसरा मातम

Rapper Snoop Dogg's Granddaughter:हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस रैपर की पोती कोडी ड्रेक्स का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर दी है.

---विज्ञापन---

Rapper Snoop Dogg’s Granddaughter: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस रैपर स्नूप डॉग की पोती कोडी ड्रेक्स का निधन हो गया है. स्नूप डॉग की पोती कोडी ड्रेक्स अभी सिर्फ 10 महीने की थी. दिल दुखाने वाली इस खबर को खुद रैपर स्नूप डॉग ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है. रैपर स्नूप डॉग ने अपनी पोस्ट में बताया कि पोती का निधन 26 जनवरी को हुआ था. इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने रैपर ने अपनी पोस्ट में क्या कहा.

रैपर की पोती का निधन

खबरों के अनुसार, रैपर स्नूप डॉग की पोती कोडी ड्रेक्स का निधन 26 जनवरी को हुआ, जो अभी सिर्फ 10 महीने की थी. निधन से 20 दिन पहले ही कोडी को एनआईसीयू से बाहर निकाला गया था. अपनी नन्ही बेटी के निधन पर दुखी कोरी ब्रॉडस के लिए पिता स्नूप डॉग ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया.

---विज्ञापन---

स्नूप का इमोशनल पोस्ट

स्नूप ने शनिवार, 31 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर कोरी के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी और चमकते दिल वाले इमोजी का इस्तेमाल किया. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा. इसके बाद से ही इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटी के कई सारे कमेंट आने लगे, उन्होंने अपना दुख जताया है.

समय से पहले हुआ था जन्म

वहीं, कोरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी 10 महीने की बेटी के निधन की जानकारी दी है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘सोमवार को मैंने अपने जीवन का प्यार खो दिया. मेरी कोडी.’ बता दें कि, कोरी अपने मंगेतर वेन ड्यूस के साथ कोडी की परवरिश करती थी. कोडी का जन्म समय से तीन महीने पहले हुआ था.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2026 04:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola