Rapper Lil Poppa Death: हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है. यहां एक टैलेंटेड रैपर लिल पोप्पा का निधन हो गया है. ‘नो डिबेट’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसे हिट गाने देने वाले रैपर लिल पोप्पा अभी सिर्फ 25 साल के थे. उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. लिल पोप्पा के निधन की खबर उनके ऑफिस की तरफ से ही दी गई थी. हालांकि, ये नहीं बताया गया कि आखिर रैपर की इस तरह अचानक मौत किस वजह से हुई है. लेकिन जैसे ही ये खबर सामने आई पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी.
Lil Poppa cries out for help on his IG story just 2 weeks ago 🥺 He sadly passed away today due to suicide 💔
“I got 1 more album and its over , I’m going to find my peace” pic.twitter.com/UPHmewqBLa---विज्ञापन---— Tommy (@TommyGoBrazy) February 18, 2026
लिल पोप्पा का निधन
रैपर लिल पोप्पा का असली नाम जनारियस माइकल व्हीलर था. उनके निधन की जानकारी देते हुए फुल्टन काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के ऑफिस ने बताया कि रैपर लिल पोप्पा को आज सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. हालांकि, अभी तक रैपर के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इसके अलावा, रैपर की मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है.
Lil Poppa has reportedly took his own life today due to a bad breakup with Rick Ross’s daughter 😳 Rest In Peace Poppa 💔🙏 pic.twitter.com/L3ID2wsJdZ
— Tommy (@TommyGoBrazy) February 19, 2026
कैसे हुई रैपर की मौत?
टीएमजेड के अनुसार, लिल पोप्पा की मौत के कारण को लेकर ऑनलाइन कई खबरें सामने आ रही हैं, जिनके अनुसार लिल की मौत कथित तौर पर ड्रग्स के ओवरडोज लेने की वजह से हुई है. कुछ ही दिन पहले रैपर लिल ने 13 फरवरी को ‘आउट ऑफ टाउन बे’ नाम का एक नया गाना रिलीज किया था. उन्हें अगले महीने न्यू ऑरलियन्स में भी परफॉर्म करना था.
Boosie reacts to the passing of Lil Poppa.
— No Jumper (@nojumper) February 18, 2026
pic.twitter.com/zk7s1Gn382
लिल पोप्पा का बेटा
लिल पोप्पा को हॉलीवुड का उभरता हुआ रैपर माना जा रहा था. लिल पोप्पा ने पिछले कुछ सालों में कई हिट गाने गाए. उनका जन्म 18 मार्च 2000 को जैक्सनविले, फ्लोरिडा में हुआ था. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2018 में की थी. इसके बाद उन्होंने रैपर यो गॉटी की मैनेजमेंट एजेंसी के साथ जुड़ कर कई हिट गाने रिलीज किए थे. लिल पोप्पा अपने पीछे माता-पिता, गर्लफ्रेंड टोई रॉबर्ट्स और 3 साल के बेटे पीजे को अकेला छोड़ कर चले गए.