Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aditya Roy Kapur के घर घुसी अनजान महिला, पकड़े जाने पर बताया क्या था इरादा? केस दर्ज

आदित्य रॉय कपूर के घर एक महिला जबरन घुस गई। वहीं महिला की पहचान हो चुकी है। साथ ही खार पुलिस ने महिला पर केस भी दर्ज कर दिया है।

---विज्ञापन---

Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान महिला जबरन घुस गई। वहीं एक्टर की नौकरानी की शिकायत पर पुलिस ने अनजान महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला की पहचान भी हो गई है। महिला का नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी है और वो 47 साल की हैं। पकड़े जाने पर महिला ने घर में घुसने का इरादा भी बताया है।

यह भी पढ़ें: Dino Morea ने मीठी नदी घोटाला केस में दर्ज की अग्रिम जमानत अर्जी, जानें क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

गिफ्ट्स के बहाने घर में घुसी

द प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार बांद्रा पश्चिम में रिजवी कॉम्प्लेक्स में एक्टर के घर में गजाला झकारिया सिद्दीकी नाम की महिला अचानक से घुस गईं। इस दौरान एक्टर शूटिंग के लिए बाहर गए थे। साथ ही उनकी नौकरानी संगीता पवार घर में अकेली थीं। वहीं महिला ने घर की घंटी बजाते हुए नौकरानी से पूछा कि क्या ये आदित्य रॉय कपूर का घर है? जब नौकरानी ने पुष्टि की तो महिला ने कहा कि मैं एक्टर के लिए गिफ्ट्स लाई हूं।

---विज्ञापन---

नौकरानी ने दर्ज कराई शिकायत

महिला की बात पर यकीन करके नौकरानी ने उन्हें अंदर आने दिया। इसके बाद एक्टर घर आ गए और नौकरानी ने अभिनेता को सारा वाक्या बताया। इसके बाद एक्टर महिला को पहचान नहीं पाए। इसके बाद महिला ने एक्टर से मिलने का प्रयास किया, जिसके बाद एक्टर ने सोसाइटी मैनेजर और गार्ड से संपर्क किया। इसके बाद एक्टर की मैनेजर श्रुति राव रिजवी हाइट्स पहुंची और खार पुलिस से बातचीत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके बाद नौकरानी ने शिकायत दर्ज कराई।

महिला के खिलाफ केस दर्ज

महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि वो दुबई की रहने वाली हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि वो किस उद्देश्य से आई थी तो उन्होंने गिफ्ट्स का बहाना दिया। महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या Deepika Padukone ने बोल्ड सीन्स की वजह से छोड़ी Spirit? एक्ट्रेस ने क्यों किया फिल्म से किनारा?

First published on: May 27, 2025 11:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola