TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

TV की दुनिया में रिश्तों पर भारी पड़ा साल 2025, टूट गए कई परफेक्ट कपल्स के रिश्ते

साल 2025 के पहले छह महीनें टीवी इंडस्ट्री के कपल्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है। इन दिनों करीब पांच जोड़ियां अलग हो गई हैं।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 22, 2025 15:07
Share :
tv stars couples breakup

साल 2025 टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स के पर्सनल रिलेशन के लिहाज से ठीक नहीं रहा है। बीते छह महीनों में छोटे पर्दे की कई फेमस कपल्स अलग हो चुके हैं। जिन कपल्स को फैंस “कपल गोल्स” मानते थे, उन्हीं के रिश्ते टूटने की खबरों ने हर किसी को चौंका दिया। सबसे पहले नाम आया एक्ट्रेस लता सबरवाल और संजीव सेठ का, जिन्होंने 15 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया। दोनों की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। वहीं, टीवी कपल शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का ब्रेकअप भी सुर्खियों में रहा। दोनों की लव स्टोरी ‘बरसाते’ शो के सेट से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में खत्म हो गई।

इसी तरह, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने भी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर ब्रेकअप की पुष्टि कर दी। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुद से नहीं कबूला। ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई ये जोड़ी भी 2025 में टूट गई। वहीं, सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर और फैसल शेख के रिश्ते का भी द एंड हो गया। इसके अलावा, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक भी इस साल फाइनल हुआ, जो पहले से अलग रह रहे थे।

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के तीसरे सीजन में दिखे 5 बड़े बदलाव, Netflix पर पहले एपिसोड में पुराने चेहरे

First published on: Jun 22, 2025 03:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.