---विज्ञापन---

Toxic: Tabaahi का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, दिखी Yash और Kiara की सिजलिंग केमिस्ट्री

यश स्टारर टॉक्सिक के आने वाले गाने तबाही का आज मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें वह कियारा की बाहों में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

Tabaahi
Tabaahi

Tabaahi: यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था, जो कि काफी खतरनाक, एक्शन से भरपूर है. इस टीचर को दर्शकों ने जमकर प्यार दिया. हालांकि अब जल्द ही फिल्म का नया गाना रिलीज होने वाला है. जिसको लेकर 27 फरवरी को मेकर्स ने डिटेल्स शेयर की थी. वहीं, अब इस गाने का एक और पोस्टर सामने आया है. जिसमें कियारा आडवाणी और यश की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

पोस्टर में दिखी कियारा और यश की केमिस्ट्री

दरअसल, कियारा और यश ने अपने इंस्टाग्राम पर टॉक्सिक के आने वाले गाने तबाही का नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में कियारा एक सूखे पेड़ पर बैठी हुई हैं और उनकी बाहों में यश हैं और रेत पर लेटे हुए हैं. सामने समुद्र है. इस दौरान दोनों ही बेहद इंटेस और खूबसूरत दिख रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म में बेहद शानदार नजर आने वाले हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “12.59 बजे, तबाही, 2 मार्च को. इसका मतलब ये कि गाना 2 मार्च को 12.59 पर रिलीज होगा.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर यश और वेंकट के. नारायण है. फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया जैसे कलाकार नजर आएंगे.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म की सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर से टक्कर होगी. दोनों ही फिल्मों को लेकर बज काफी ज्यादा है. देखना दिलचस्प होगा कि लोग धुरंधर ज्यादा देखना पसंद करते हैं या फिर टॉक्सिक.

यह भी पढ़ें- क्या रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं?’, ‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद और ‘बॉलीवुड माफिया’ पर आगबबूला हुए प्रोड्यूसर विपुल शाह

First published on: Feb 28, 2026 10:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.