TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Sunjay Kapur और Karisma Kapoor की शादी का दर्दनाक अंत, 22 साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 22 साल पहले भले ही धूमधाम से हुई हो, लेकिन इस शादी का अंत बेहद दर्दनाक था। आइए आपको भी दोनों के टूटे रिश्ते की कहानी बताते हैं।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jun 19, 2025 14:19
Share :
Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज यानी 19 जून को निधन के सात दिन बाद उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जा रहा है। वहीं करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी एक बार फिर चर्चाओं का विषय बन गई है। 22 साल पहले दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 29 सितंबर 2003 में संजय दिल्ली से बारात लेकर मुंबई आए थे।

एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

वहीं 22 साल पहले सुर्खियां बटोरने वाली इस शादी का अंत बेहद दर्दनाक था। साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी डाल दी थी। खबरें आई थी कि करिश्मा ने संजय और अपनी सास पर घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाए थे। साथ ही करिश्मा ने ये भी कहा था कि संजय उनके बच्चों के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए भी तैयार नहीं है। इसके बाद दोनों में कानूनी समझौते के बाद साल 2016 में तलाक हो गया था। वहीं इसके बाद करिश्मा ने कभी शादी नहीं की।

यह भी पढ़ें: पूर्व पति Sunjay Kapur को आखिरी विदाई देंगी karishma kapoor, अंतिम संस्कार के लिए करीना-सैफ भी निकले

First published on: Jun 19, 2025 02:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.