TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

संजय कपूर के बाद कौन बनेगा Sona Comstar का चेयरमैन? करिश्मा की लाडली समायरा पर टिकी सबकी निगाहें

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार के अगले चेयरमैन कौन होने वाला है ये बड़ा सवाल है। लोगों की निगाहें करिश्मा की लाडली समायारा पर टिकी हुई हैं।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 20, 2025 18:11
Share :
sanjay kapoor death samaira kapoor

संजय कपूर के अचानक निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर 31,000 करोड़ रुपये की सोना कॉमस्टार कंपनी की कमान अब किसके हाथों में जाएगी। देश की टॉप ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शुमार यह कंपनी गुरुग्राम बेस्ड है और इसे संजय कपूर के पिता डॉ. सुरेंद्र कपूर ने स्थापित किया था। संजय लंबे समय से इसके चेयरमैन पद पर थे। अब उनके जाने के बाद उनकी बड़ी बेटी समायरा कपूर पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की 20 साल की बेटी समायरा ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से स्कूलिंग की है और फिलहाल अमेरिका से अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर रही हैं। भले ही समायरा लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन वह काफी फोकस्ड और प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं में यह दावा किया जा रहा है कि समायरा अपने पिता की बिजनेस विरासत को संभालने के लिए सबसे उपयुक्त उत्तराधिकारी हो सकती हैं। अब देखना होगा कि सोना कॉमस्टार बोर्ड अगला चेयरमैन किसे नियुक्त करता है, लेकिन इतना तय है कि समायरा कपूर का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस Ayesha Khan कौन हैं? जिनका 7 दिन बाद घर में मिला शव

First published on: Jun 20, 2025 06:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.