---विज्ञापन---

Shilpa Shetty का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो वायरल, फैंस बोले-ब्यूटी क्वीन…

शिल्पा शेट्टी आज अपना बर्थडे मना रही हैं इस खास मौके पर उन्होंने अपना एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है। एक्टेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 8, 2025 17:16
Share :
instagram

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज यानी 8 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ जैसे सुपरहिट गानों से दर्शकों का दिल जीतने वाली शिल्पा ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 46 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने अपने बचपन से लेकर अब तक के लुक्स को दिखाया है। वीडियो देखने के बाद फैंस शिल्पा की फिटनेस और ब्यूटी पर फिदा हो गए हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने उनके बदलते लुक को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

कई लोगों ने इसे प्लास्टिक सर्जरी का कमाल बताया, तो कुछ ने इसे AI जनरेटेड वीडियो तक कह दिया। हालांकि, शिल्पा शेट्टी कई बार बता चुकी हैं कि उनकी फिटनेस और ग्लो का राज योग है। योगा को ही वह अपनी खूबसूरती और मेकओवर का श्रेय देती हैं। लंबे वक्त से फिल्मों से दूर शिल्पा अब फैमिली और फिटनेस पर फोकस कर रही हैं। अब देखना होगा कि उनके पति राज कुंद्रा इस खास दिन को कैसे और भी यादगार बनाते हैं। शिल्पा का यह बर्थडे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें: Cancer Surgery के बाद अस्पताल से आई दीपिका कक्कड़ की पहली तस्वीर, जानें कैसी है एक्ट्रेस के हालत

First published on: Jun 08, 2025 05:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.