Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shera के पिता पंचतत्व में विलीन, मुखाग्नि दे हाथ जोड़कर लौटे सलमान के बॉडीगार्ड

Shera Father Funeral: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। शेरा ने नम आंखों के साथ में अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

Photo Credit- Social Media

Shera Father Funeral: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। बेटे ने नम आंखों के साथ अपने पिता को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि देने के बाद शेरा को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया जिसमें वह हाथ जोड़े लौटते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे और काफी वक्त से बेड पर थे। उनके निधन की पुष्टि खुद शेरा ने एक बयान के जरिए की थी।  

पिता को अर्थी को दिया कंधा

शेरा के पिता का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया गया। इस दौरान वह अपने पिता की अर्थी को कंधे पर उठाकर अंतिम यात्रा करते हुए दिखाई दिए थे। शेरा के साथ उनके बेटे ने भी अपने दादा जी को अंतिम विदाई दी। बेटे और पोते के लिए ये बेहद दुखद पल रहा जिसका दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। शेरा को देखकर साफ लग रहा है कि अपने पिता के निधन से वह बिल्कुल टूट चुके हैं।

---विज्ञापन---

अंतिम विदाई देने पहुंचे ये सेलेब्स

शेरा के पिता की अंतिम यात्रा में उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त भी नजर आए। सलमान खान के मैनेजर और करीबी दोस्त जीशान सिद्दीकी भी इस दुखद पल में सुंदर सिंह जॉली को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। उनके अलावा एमएलए असलम शेख को भी शेरा के पिता के फ्यूनरल में देखा गया।

यह भी पढ़ें: Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन, कैंसर ने छीन ली जिंदगी

---विज्ञापन---

पिता के बेहद करीब थे शेरा

जाहिर है कि शेरा अपने पिता सुंदर सिंह जॉली के बेहद करीब थे। पिता का साया सिर से उठने के बाद वह बुरी तरह से टूट गए हैं। एक वीडियो में शेरा अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। पिता के फ्यूनरल में मां और बेटे का काफी इमोशनल मोमेंट देखने को मिला। दोनों इस दुखद पल में काफी इमोशनल नजर आए। 

First published on: Aug 07, 2025 07:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola