Karisma Kapoor Ex-Husband Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर 12 जून 2025 को दुनिया से चले गए हैं। संजय कपूर को पोलो खेलते हुए दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है। संजय कपूर दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन थे और उनकी अचानक मौत से ग्लैमर वर्ल्ड के साथ-साथ बिजनेसवर्ल्ड को भी गहरा सदमा पहुंचा है। देर रात ही इस खबर के सामने आते ही करीना कपूर और सैफ अली खान करिश्मा कपूर के घर पहुंच गए थे और उनका दुख बांटा। दोस्त और बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने संजय कपूर के निधन की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि मौत से पहले क्या हुआ था। सुहेल सेठ के मुताबिक, संजय कपूर ने पोलो खेलने के दौरान गलती से मधुमक्खी निगल ली थी, जिसकी वजह से उनको दिल का दौरा पड़ा।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति के निधन से सदमे में शालिनी पासी, बोलीं- ‘एक पल में सब कुछ खत्म…’