सलमान खान इस वक्त बेहद दुख और दर्द में हैं। सीधे शब्दों में कहें तो भाई जैसा दोस्त खोकर टूट गए हैं। आमतौर पर सलमान खान, इंस्टाग्राम का इस्तेमाल अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिये करते हैं उन्हें अपनी लाइफ अपडेट देने के लिये करते हैं। लेकिन इस बार सलमान ने सोशल मीडिया का सहारा अपने दिल का दर्द बांटने के लिये लिया है। सलमान ने एक बेहद दुखद खबर अपने तमाम चाहने वालों के साथ शेयर की है। भारी मन के साथ सलमान ने अपने फैंस को ये दुखद जानकारी दी है कि उन्होने अपने एक बेहद करीबी दोस्त को खो दिया है। वो दोस्त जो दोस्त से बढ़कर था जिसे वो भाईयों की तरह चाहते थे। सलमान के भाई जैसे दोस्त का नाम सुशील कुमार था। बीते 42 साल से सुशील हर सुख-दुख में उनके साथी थे लेकिन अफसोस, दिल के बेहद करीब रहे दोस्त को उन्होने खो दिया है। एक नहीं बल्कि दो पोस्ट के ज़रिये टाइगर के दिल का दर्द छलका है। जिससे साफ ज़ाहिर होता है कि सुशील कुमार उनके दिल के कितने करीब थे। पहला पोस्ट उन्होने 3 मई की देर रात करीब 1 बजे शेयर किया जिसमें एक्टर ने अपने दोस्त सुशील कुमार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं हैं और लंबा नोट लिखकर अपने दोस्त को आखिरी विदाई दी है।
---विज्ञापन---
Salman Khan’s Emotional Breakdown – करीबी के निधन से टूटे भाईजान। देर रात शेयर किया भावुक पोस्ट
सलमान खान, इंस्टाग्राम का इस्तेमाल अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिये करते हैं उन्हें अपनी लाइफ अपडेट देने के लिये करते हैं। लेकिन इस बार सलमान ने सोशल मीडिया का सहारा अपने दिल का दर्द बांटने के लिये लिया है। सलमान ने एक बेहद दुखद खबर अपने तमाम चाहने वालों के साथ शेयर की है।
First published on: May 04, 2026 12:52 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola