Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan पर जानलेवा हमले के बाद करीना कपूर की इमोशनल अपील

Saif Ali Khan Knife Attack: सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले पर पत्नी करीना का पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस और मीडिया से खास रिक्वेस्ट भी की है।

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Knife Attack
Saif Ali Khan Knife Attack

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से इंडस्ट्री के लोगों में दहशत छाई हुई है। स्टार्स में टेंशन बनी हुई है, लोगों की तरफ से तरह-तरह के रिएक्शन्स सामने आए हैं। अब पति पर हुए हमले पर करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर खास अपील करते हुए चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि करीना ने अपने पोस्ट में क्या कहा?

करीना कपूर ने की खास अपील

करीना कपूर ने पति पर हुई इस घटना को अपने परिवार के लिए “चुनौतीपूर्ण दिन” बताया और मीडिया से उनके पर्सनल स्पेस की रिस्पेक्ट करने की अपील की है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “यह हमारे लिए एक बहुत ही कठिन दिन रहा है, और पूरे दिन जो हुआ, उसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में मेरी मीडिया और पैपराजी से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और इस मामले की गैर-जरूरी कवरेज से बचें।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, “हम आपके समर्थन और चिंता के लिए आभारी हैं, लेकिन लगातार इस तरह से ध्यान दिए जाने से हमारी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। कृपया हमारी पर्सनल स्पेस का सम्मान करें और हमें इस स्थिति से उबरने और परिवार के साथ समय बिताने का समय दें। इस कठिन समय में आपके समर्थन के लिए हम आभारी हैं।”

कैसे हुआ हमला?

गुरुवार सुबह करीब 2:30 बजे कुछ हमलावरों ने सैफ अली खान के घर में घुसकर चोरी करने के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  ‘जेह का बेडरूम; 1 करोड़ की मांग..’, Saif Ali Khan के स्टाफ ने हमलावर पर किए शॉकिंग खुलासे

हमलावर की पहचान और पुलिस की कार्रवाई जारी

मुंबई पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हमलावर की फोटो और घर से भागने का वीडियो भी जारी कर दिया है जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। फुटेज में आरोपी को सैफ के घर की सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने सैफ अली खान के परिवार से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हालांकि, पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि यह मामला लूट का था या इसके पीछे कोई पर्सनल दुश्मनी थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan को ऑटो में अस्पताल लेकर क्यों गए बेटे Ibrahim? पुलिस ने बताया सच

First published on: Jan 17, 2025 07:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola