Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan Knife Attack: सैफ अली खान पर चोरी के दौरान चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को गुरुवार को उनके घर में घुसकर एक आदमी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया है। घायल होने के बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को गुरुवार को उनके घर में घुसकर एक आदमी ने चोरी करने के दौरान उनपर चाकू से हमला कर दिया है। घायल होने के बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में देर रात एक अनजान हमलावर ने चाकू से हमला किया। सैफ को गंभीर चोटें आईं, और उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक एक्टर के साथ यह घटना रात 2:30 बजे के आसपास हुई जब एक चोर उनके घर में घुसा और घर में मौजूद लोगों के जागने पर भागने की कोशिश की। इसी दौरान, सैफ पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर भागने में सफल हो गया।

एक्टर को लगी गंभीर चोटें

सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां उनका इलाज चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पहले चाकू मारा गया है या चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक सैफ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर का घाव आया है, साथ ही उनके हाथ और पीठ पर भी चोटें आई हैं। उनकी पीठ में एक नुकीली चीज घुसाई गई थी, जिसे कल रात सर्जरी के दौरान निकाल दिया गया।

---विज्ञापन---

मुंबई पुलिस के अनुसार, जब अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुसा, तो वह उनकी हाउस हेल्प से बहस करने लगा। जब सैफ ने बीच-बचाव करते हुए उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ पर हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए। सैफ अली खान का बांद्रा में स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग में आलीशान 3 बेडरूम का अपार्टमेंट है। यहां वे पत्नी करीना कपूर खान और उनके दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ रहते हैं। उनके अपार्टमेंट में छत, बालकनी और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Game Changer और Fateh का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जानें छठे दिन की कमाई

First published on: Jan 16, 2025 08:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola