Neetu Kapoor ने हाल ही में अपने दर्दभरे दौर को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। पति Rishi Kapoor के निधन के बाद वह गहरे सदमे में चली गई थीं। एक पॉडकास्ट में नीतू कपूर ने बताया कि उस मुश्किल दौर में उन्हें कई महीनों तक नींद नहीं आती थी। अकेलेपन और दर्द से जूझते हुए उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया था। हालत ऐसी हो गई थी कि बिना शराब पिए उन्हें नींद तक नहीं आती थी। नीतू ने कहा कि वह खुद को उस हालत में देखकर परेशान हो गई थीं। हेल्थ कॉन्शस होने के बावजूद जब उन्हें महसूस हुआ कि वह गलत दिशा में जा रही हैं, तो उन्होंने डॉक्टर की मदद लेने का फैसला किया। नीतू के मुताबिक डॉक्टर रोज उनके घर आते थे, इंजेक्शन देते थे और उनके सोने तक वहीं रुकते थे। यह सिलसिला करीब 10-11 दिनों तक चला। उन्होंने यह भी बताया कि ऋषि कपूर के जाने के बाद उन्हें अपने कमरे में अकेले जाने से डर लगता था। बाद में Karan Johar की सलाह पर उन्होंने दोबारा काम शुरू किया और धीरे-धीरे खुद को संभाला।
---विज्ञापन---
Rishi Kapoor की मौत के बाद शराबी बन गई थीं Neetu Kapoor, दिन-रात नशे में डूबीं। खुलासे ने चौंकाया !
Neetu Kapoor ने हाल ही में अपने दर्दभरे दौर को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। पति Rishi Kapoor के निधन के बाद वह गहरे सदमे में चली गई थीं। एक पॉडकास्ट में नीतू कपूर ने बताया कि उस मुश्किल दौर में उन्हें कई महीनों तक नींद नहीं आती थी। अकेलेपन और दर्द से जूझते हुए उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया था।
---विज्ञापन---
First published on: May 09, 2026 05:43 PM