Rajpal Yadav: बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव को पिछले दिनों 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल तक जाना पड़ा. कर्ज ना चुका पाने के चलते तिहाड़ जेल में बंद राजपाल को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी और अब वो जेल से रिहा होकर बाहर आ चुके हैं. राजपाल का पूरा मामला साल 2012 की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा हुआ है, जिसके लिए उन्होंने लोन लिया और वो चुका नहीं पाए. इसी कर्ज के मामले में राजपाल को जेल जाना पड़ा. सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट से राजपाल यादव को इस केस में अंतरिम जमानत मिली और आज उनकी रिहाई हुई. रिहाई के बाद एक्टर का पहला वीडियो सामने आया है.
#WATCH | Delhi: Actor Rajpal Yadav from Tihar Jail after he was granted interim bail in a cheque bounce case by the High Court
He says, "I will complete 30 years in Bollywood in Mumbai in 2027. People from all over the country, children, old and young, are with me… The way the… pic.twitter.com/Zg1sYtzB0q---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 17, 2026
जेल से छूटते ही राजपाल यादव ने कही ये बात
जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने अपने फैंस का धन्यवाद किया. साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट को भी थैंक्यू कहा. राजपाल ने कहा, “मैं 2027 में मुंबई में बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लूंगा. पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान, मेरे साथ हैं. जिस तरह से पूरे देश और दुनिया ने, मेरे बॉलीवुड ने, मुझे प्यार दिया है उसके लिए आभार. अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं. धन्यवाद, हाई कोर्ट”.
9 करोड़ के लोन से जुड़ा मामला
बता दें इस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में अपना सरेंडर कर दिया था. राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय के मुताबिक, एक्टर ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 2.5 करोड़ रुपये चुका दिए हैं. ये लोन 5 करोड़ रुपये थी, जो ब्याज, पेनल्टी और दूसरी चीजें मिलाकर अब कुल 9 करोड़ रुपये हो गई. इसके लिए राजपाल यादव ने कई चेक दिए, लेकिन वे बाउंस हो गए, जिसकी वजह से उनपर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत क्रिमिनल चार्ज लगे और उन्हें जेल की सजा सुनाई गई.