एस.एस राजामौली भारत के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक हैं. वो अपनी शानदार फिल्मों के बारे में जानते हैं. उन्होंने भारतीय सिनेमा को ऐसी मूवीज दी हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ तक का बॉक्स ऑफिस में कलेक्शन किया है. इन दिनों वह फिल्म वाराणसी की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे. हालांकि सोशल मीडिया पर इस मूवी की रिलीज से पहले एक हैरान करने वाला वीडियो रिलीज हो रहा है.
वायरल वीडियो में भिड़ते दिखे राजामौली और महेश बाबू
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में महेश बाबू और एसएस राजामौली एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की लड़ाई काफी जबरदस्त लग रही है. हालांकि यह एक एआई जनरेटेड वीडियो है. इस वीडियो पर लगातार कमेंट करते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इस एआई जनरेटेड वीडियो पर कमेंट किया है.
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो को राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है और इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सिनेमा की मौत. फिल्म मेकर के इस वीडियो शेयर करने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो एक दम रियल लग रहा है. एक यूजर ने इसको लेकर लिखा, “एआई की वजह से, फर्स्ट हीरो का काम बर्बाद हो गया. शायद भविष्य में कोई बचेगा ही नहीं. दूसरे ने लिखा, “यह एआई कंटेंट बंद करो, ये खतरनाक है. एक और यूजर ने लिखा, “गाईज प्लीज लड़ना बंद करो, भले ही वाराणसी 2029 में रिलीज हो. बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक यूजर ऋषि केशव ने शेयर किया है.
फिल्म में ये किरदार निभाएंगे एक्टर्स
आपको बता दें कि एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म वाराणसी खूब चर्चा में है. यह एक एडवेंचर फिल्म होने वाली है, जो कि रिपोर्ट्स के मुताबिक 1000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है. फिल्म में महेश बाबू रुद्र के रोल में दिखेंगे और प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी. साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में दिखेंगे. फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें-The Kerala Story 2 में रिलीज से पहले होंगे ये 16 बदलाव, सेंसर बोर्ड ने दिए निर्देश