Friday, 5 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Maa Behen Review: तृप्ति डिमरी ने फिर साबित किया कि वह सिर्फ ‘Animal’ वाली ‘भाभी 2’ नहीं हैं

Maa Behen Review: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और रवि किशन स्टारर 'मां बहन' सस्पेंस और कॉमेडी का दिलचस्प कॉम्बो है. जानिए कैसी है फिल्म और क्यों तृप्ति डिमरी की परफॉर्मेंस बनी इसकी सबसे बड़ी ताकत?

---विज्ञापन---

Movie name:'मां बहन'
Director:सुरेश त्रिवेनी
Movie Casts:माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन, धारणा दुर्गा, गीतांजलि कुलकर्णी

Maa Behen Review: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘मां बहन’ की सबसे अच्छी बात है इसकी अवधि. फिल्म सिर्फ दो घंटे की है और आज के दौर में, जब कई फिल्में और वेब सीरीज जरूरत से ज्यादा लंबी हो जाती हैं, वहां यह फिल्म बिना वक्त बर्बाद किए अपनी कहानी कहने की कोशिश करती है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरणा दुर्गा, रवि किशन और गीतांजलि कुलकर्णी अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी एक मां, उसकी दो बेटियों और एक लाश के इर्द-गिर्द घूमती है. यह एक सस्पेंस फिल्म है, इसलिए कहानी के बारे में ज्यादा बताना सही नहीं होगा, बस इतना समझ लीजिए कि इसका मूल विचार कहीं न कहीं दृश्यम की याद दिलाता है, लेकिन इसका ट्रीटमेंट पूरी तरह अलग है. यहां सस्पेंस के साथ कॉमेडी लगातार चलती रहती है.

---विज्ञापन---

फिल्म का फर्स्ट हाफ

फिल्म का फर्स्ट हाफ कहानी और किरदारों को स्थापित करने में निकल जाता है. शुरुआत में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी महसूस हो सकती है, लेकिन सेकंड हाफ में फिल्म अपनी पकड़ मजबूत कर लेती है. यहीं से कहानी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है और दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहती है.

तृप्ति डिमरी की जबरदस्त परफॉरमेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो तृप्ति डिमरी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती हैं. जिन्होंने उनकी Bulbul नहीं देखी है और जो अब भी उन्हें सिर्फ Animal वाली भाभी 2 के तौर पर जानते हैं, उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. तृप्ति यहां याद दिलाती हैं कि वह सिर्फ लोकप्रिय नहीं बल्कि एक बेहद सक्षम अभिनेत्री भी हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म में कॉमेडी भी है और व्यंग्य भी

फिल्म में कॉमेडी भी है और व्यंग्य भी, लेकिन यह ऐसी फिल्म नहीं है जिसे देखते वक्त आप पूरी तरह दिमाग लगाना बंद कर दें. कई जगह कॉमेडी को समझने लगातार उसके साथ बने रहना पड़ेगा. अच्छी बात यह है कि फिल्म कहानी को बेवजह उलझाती नहीं है और चीजों को अपेक्षाकृत सरल रखती है.

फिल्म का सरप्राइज

फिल्म में एक सरप्राइज भी है जो कई दर्शकों को पसंद आ सकता है और यही वजह है कि अंत तक दिलचस्पी बनी रहती है.

---विज्ञापन---

दो घंटे 7 मिनिट का मनोरंजन

कुल मिलाकर ‘मां बहन’ एक डिसेंट वॉच है.यह कोई शानदार या यादगार फिल्म नहीं बनती, लेकिन अपने दो घंटे 7 मिनिट के सफर में मनोरंजन करने और अपना मकसद पूरा करने में सफल रहती है.

E24 Verdict

तृप्ति डिमरी की शानदार परफॉर्मेंस और मजबूत सेकंड हाफ के लिए यह फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2026 02:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola