Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2 Grand Finale Live: ‘अग्निपरीक्षा’ के बाद श्रेया कालरा ने जीता शो

Lock Upp 2 Grand Finale: आज रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. शो में पांच कंटेस्टेंट ट्रॉफी के लिए आमने-सामने नजर आएंगे. वहीं दो कंटेस्टेंट की दावेदारी पक्की मानी जा रही है. शो की पूरी कवरेज के लिए जुड़े रहे...

Lock Upp 2 Grand Finale: पॉपुलर रियलिटी शो लॉक अप के दूसरे सीजन का अंत आज होने जा रहा है. फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 फाइनलिस्ट का ऐलान पहले ही हो चुका है, जो आज आज रात ट्रॉफी और मोटी इनामी राशि हासिल करने के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. बीते एपिसोड में लैला और आकांक्षा चमोला बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब 5 फाइनलिस्ट में से कोई एक आज विजेता कहलाएगा.

Lock Upp 2 के 5 फाइनलिस्ट

बता दें शो के अंतिम एपिसोड से ठीक पहले अकांक्षा चमोला और वरुण यादव का सफर खत्म हो गया, जिसके बाद फाइनल के 5 चेहरे सामने आए. इस तरह इस बार के 5 फाइनलिस्ट में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. शिवांगी जोशी ने सबसे पहले फिनाले में एंट्री मारी थी, जब हर्षद चोपड़ा ने उनके लिए खुद का स्थान छोड़ दिया था. वहीं श्रेया कालरा को घर के सदस्यों के वोटों से इसमें जगह मिली है. दूसरी ओर राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत ने मुश्किल नॉकआउट चैलेंज को जीतकर फिनाले में आए हैं.

---विज्ञापन---

21:51 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: श्रेया कालरा के सिर सजा जीत का ताज

'लॉकअप सीजन 2' के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच मुकाबला था। विजेता के नाम का एलान किया गया तो होस्ट रितेश देशमुख ने श्रेया कालरा का नाम लिया. मेकर्स ने भी आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है.

https://www.instagram.com/p/DbqhLhOHTvP/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

21:27 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: 'लॉकअप सीजन 2' को मिला विजेता

आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर फैंस 'लॉकअप सीजन 2' के ग्रैंड फिनाले से अपने विजेता का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार ये इंतजार खत्म हुआ. श्रेया कालरा ने लॉकअप 2' की ट्रॉफी उठा ली है. फाइनल राउंड में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच मुकाबला था. विजेता के नाम का एलान किया गया तो होस्ट रितेश देशमुख ने श्रेया कालरा का नाम लिया. बता दें कि शो का फाइनल एपिसोड जारी हो चुका है. ऐसे में दर्शकों ने इसे आगे बढ़ाकर देखते हुए विनर की जानकारी जुटा ली. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिनाले से जुड़ी अपडेट शेयर कर रहे हैं.

21:20 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स का किया धन्यवाद

https://www.instagram.com/reel/Dbqdny4Phc4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

20:32 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: श्रेया कालरा ने जीता शो!

ग्रैंड फिनाले में होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने श्रेया कालरा को लॉक अप 2 का विनर घोषित किया. उन्हें शिवांगी जोशी से सात वोट ज्यादा मिले, जो फर्स्ट रनर-अप रहीं.

20:11 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखें 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले. शो लाइव हो गया है.

https://www.instagram.com/p/DbqSZY4D7jl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

20:00 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: अभी की सबसे बड़ी टक्कर

फिनाले से पहले शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच विनर की रेस सबसे ज्यादा चर्चा में है. दोनों को सोशल मीडिया पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर विनर का ऐलान नहीं हुआ है.

18:35 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें

'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) का ग्रैंड फिनाले आज, 5 अगस्त 2026 को रात 8 बजे से Netflix पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

18:33 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: फिनाले में क्या-क्या होगा?

'लॉक अप 2' के विजेता का नाम सामने आने से पहले टॉप फाइनलिस्ट को चुनौतियों के एक आखिरी दौर से गुजरना होगा. यहां जाने-माने सेलेब्रिटीज और पत्रकारों की एक जूरी वोट देने से पहले कंटेस्टेंट्स से सवाल भी पूछेगी, जिससे फिनाले और भी दिलचस्प हो जाएगा. इस पैनल में प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, अवज दरबार और कई लोग शामिल होंगे. आखिरी एपिसोड में फाइनलिस्ट की खास परफॉर्मेंस भी होगी और साथ ही पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे.

https://www.instagram.com/reel/DbqJaGIPMys/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:31 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: लॉक अप सीजन 2 की प्राइज मनी

'लॉक अप 2' के विजेता को एक चमचमाती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मिलेगी.

18:29 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: ग्रैंड फिनाले की डेट और टाइम

'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, यानी 5 अगस्त (बुधवार) को रात 8 बजे पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इसमें रितेश देशमुख जेलर और फराह खान सुपर मेंटर के तौर पर शामिल हुए.

18:26 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: आकांक्षा चमोला हुई एलिमिनेट

शो के पिछले एपिसोड में आकांक्षा चमोला का लॉक अप 2 में सफर खत्म हुआ जिसके साथ श्रेया कालरा को फिनाले में जगह मिली. वहीं हर्षद चोपड़ा ने शो छोड़ दिया जिसके बाद शिवांगी जोशी को फिनाले में जगह मिली. हर्षद के शो छोड़ने की सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही थीं. हर्षद ने शिवांगी को फिनाले में जगह दी और वो खुद शो से बाहर हो गए.

18:19 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale Live: ग्रैंड फिनाले के टॉप 5 फाइनलिस्ट

इस सीजन के मुख्य फाइनलिस्ट में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

https://www.instagram.com/reel/DbpUl4ugYNn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:16 (IST) 5 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale: रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले

https://www.instagram.com/reel/DbkKb--DraK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Aug 05, 2026 06:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola