Holi 2025: 14 मार्च 2025 को पूरा देश होली का त्योहार मनाएगा। होली का लंबे समय से लोग इंतजार करते हैं। बॉलीवुड में भी होली पार्टीज की धूम रहती है और होली का त्योहार लोगों को काफी पसंद आता है। होली में कई स्टार्स के घर पर शानदार पार्टी रखी जाती हैं और लोग उसमें हिस्सा लेते हैं। कुछ पार्टीज की तो फिल्मी गलियारों में चर्चा रहती है। मगर क्या आप जानते है कि बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिन्हें रंगों का ये त्योहार पसंद नहीं है और वो इस दिन रंगों से दूर से भागते हैं।
यह भी पढ़ें: The Diplomate Review: कैसी है जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’, देखने से पहले पढ़े लें रिव्यू
होली नहीं खेलते हैं ये फिल्म स्टार्स –
जॉन अब्राहम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम धूम स्टार जॉन अब्राहम का है, जो होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। जॉन अब्राहम का होली न खेलने का पीछे का कारण यह है कि उनको लगता है कि होली के दिन पानी की बर्बादी होती है और केमिकल रंग नेचर और स्क्रिन दोनों के लिए ही ठीक नहीं होते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू भी होली नहीं खेलती हैं, जबकि वो दिल्ली से हैं। जहां होली को बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। तापसी ने होली न खेलने पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे मम्मी-पापा को होली नहीं पसंद और न ही घर पर इस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाता है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है,जबकि बचपन में उन्होंने खूब होली खेली है। मगर अब वो होली नहीं खेलते हैं। रणबीर ने बताया था, ‘मुझे रंगों में रंगें लोग बिल्कुल पसंद नहीं थे। कोई पहचान में ही नहीं आता था। ऐसे में बचपन में मैं काफी डर जाता था। रंग लगाकर लोग इधर उधर घूम रहे होते थे जो कि मुझे डरावने लगते थे। यही कारण है कि मैं होली खलेना पसंद नहीं करता हूं।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी उन लोगों में शामिल हैं, जो होली नहीं मनाते हैं। होली पर वो रंगों से बहुत दूर रहती हैं। कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में होली न खेलने का कारण भी बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं ज्यादा होली नहीं खेलती क्योंकि दिल्ली की तरह यहां मेरा फ्रेंड सर्किल नहीं है और एक्ट्रेस होने के नाते मुझे अपनी स्किन की केयर भी करनी पड़ती है।’
टाइगर श्रॉफ
जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो होली नहीं खेलते हैं। उनको होली खेलना पसंद नहीं है और इस दिन वो रंगों से दूर रहते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर टाइगर अपने फैंस को विश हर साल करते हैं।
करीना कपूर खान
एक समय ऐसा था, जब कपूर खानदान की होली पार्टी की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में होती थी। मगर क्या आप जानते हैं कि करीना कपूर खुद होली नहीं खेलती हैं। होली न खेलने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था कि हम होली नहीं मनाते है। जब से मेरे दादाजी की मौत हुई है। उनके साथ हमारी लाइफ से रंग भी से चले गए।’
रणवीर सिंह
हर पार्टी की जान रणवीर सिंह उन स्टार्स में से हैं, जो होली नहीं खेलते हैं। जी हां, रणवीर सिंह होली का त्योहार नहीं मानते हैं और इसके पीछे का खास कारण उन्होंने रिवील भी किया था। रणवीर सिंह ने कहा था कि मैं होली नहीं मनाता। मेरी फिक्र सफाई को लेकर है इसलिए मैं होली नहीं खेलता।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: होली से पहले सलमान की एक्ट्रेस को लगी गंभीर चोट, Bhagyashree को आए 13 टांके