Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: 2026 में नहीं चलते ऐसे फॉर्मूले

वरुण धवन और पूजा हेगड़े की इस कॉमेडी फिल्म में पुराने गानों के रीमिक्स, घिसी-पिटी कहानी और कमजोर इमोशनल कनेक्ट देखने को मिलता है. जानिए E24 का पूरा रिव्यू.

---विज्ञापन---

Movie name:'है जवानी तो इश्क होना है'
Director:डेविड धवन
Movie Casts:वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: पुराने गाने उठाइए, उनका रीमिक्स बनाइए और फिर उन्हें भी खराब कर दीजिए. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ देखने के बाद सबसे पहला ख्याल कुछ ऐसा ही आता है.

---विज्ञापन---

फिल्म की सबसे बड़ी समस्या

फिल्म की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह बार-बार पुरानी यादों के सहारे चलने की कोशिश करती है, लेकिन उन यादों को नए दौर के हिसाब से ढाल नहीं पाती. लगभग हर दूसरा गाना किसी पुराने हिट गाने का रीमिक्स है और दुख की बात यह है कि इनमें से ज्यादातर गाने कोई खास असर नहीं छोड़ते.

फिल्म की कहानी और स्टोरीटेलिंग

फिल्म की कहानी और स्टोरीटेलिंग दोनों पुरानी हैं. वरुण धवन पूरी फिल्म में काफी एनर्जी के साथ नजर आते हैं, लेकिन कई जगह उनकी परफॉर्मेंस एक्टिंग से ज्यादा ओवरएक्टिंग लगती है. पूजा हेगड़े और सहित बाकी कलाकारों का काम औसत है.

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

जी हां, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और चंकी पांडे जैसे कलाकार जब स्क्रीन पर आते हैं तो कुछ पल के लिए चेहरे पर मुस्कान जरूर आती है, लेकिन फिल्म सिर्फ इन छोटे-छोटे पलों के सहारे नहीं चल सकती.

दर्शकों ने बजाई तालियां

फिल्म बार-बार ऐसे दृश्य बनाने की कोशिश करती है जिन पर दर्शक खूब हंसें या तालियां बजाएं, लेकिन ज्यादातर कोशिशें असर छोड़ने में नाकाम रहती हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म पर बड़ा सवाल

सबसे बड़ा सवाल फिल्म के भावनात्मक पक्ष को लेकर खड़ा होता है. एक ऐसा किरदार जिसकी जिंदगी और शादी पिता बनने की चाहत के इर्द-गिर्द घूमती है, वही जब वास्तव में पिता बनने वाला होता है तो उसके चेहरे पर खुशी तक नजर नहीं आती. यह भावनात्मक जुड़ाव दर्शकों तक पहुंच ही नहीं पाता.

फिल्म की कहानी 90 के दशक की कमजोरियों को दोहराती दिखी

फिल्म 90 के दशक की अच्छी बातों को अपनाने के बजाय उस दौर की कमजोरियों को दोहराती नजर आती है. बॉडी शेमिंग वाले मजाक आज के दौर में पुराने और असहज लगते हैं. इसके अलावा कहानी बार-बार उन्हीं घिसे-पिटे फॉर्मूलों का सहारा लेती है जो अब काम नहीं करते.

---विज्ञापन---

फिल्म का संदेश

कई जगह फिल्म यह संदेश देती हुई महसूस होती है कि गलतियां कीजिए, लोगों को धोखा दीजिए और फिर किसी नाटक के जरिए सब कुछ ठीक हो जाएगा. 2026 में ऐसी सोच और ऐसे फॉर्मूले पुराने लगते हैं.

डेविड धवन की पुरानी फिल्मों के सीक्वेंस की दिखी झलक

अगर Bad News, Garam Masala और डेविड धवन की पुरानी फिल्मों के कुछ सीक्वेंस को एक साथ मिला दिया जाए, तो कुछ वैसी फिल्म तैयार होती है जैसी है ‘जवानी तो इश्क होना है’ है.

---विज्ञापन---

E24 Verdict

कुछ कलाकारों की मौजूदगी और इक्का-दुक्का मजेदार पलों को छोड़ दिया जाए तो फिल्म ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ती. पुरानी यादों के सहारे चलने की कोशिश करने वाली यह फिल्म अपने ही फॉर्मूलों में फंसकर रह जाती है.

First published on: Jun 05, 2026 01:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola