Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gaurav Khanna को बीमारी के कारण फिर होना पड़ा शर्मिंदा! Celebrity MasterChef के जजों पर भड़के फैंस

Celebrity MasterChef के जजों पर गौरव खन्ना के फैंस का एक बार फिर गुस्सा फूटता दिखा। वहीं गौरव को अपनी बीमारी का एक बार फिर सामना करना पड़ा। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टर शेफ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में टीवी की जानी-मानी हस्तियां अपनी कुकिंग स्किल्स से शो के तीन जजों को इंप्रेस करती दिख रही हैं। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को अपनी बीमारी कलर ब्लाइंडनेस के कारण एक बार फिर शर्मिंदा होना पड़ा। अब शो के जजों पर फैंस का गुस्सा फूटा है। आइए आपको भी बताते आखिर पूरा मामला क्या है?

फराह खान भी हो चुकीं ट्रोल

दरअसल हाल ही में गौरव खन्ना ने शो में रिवील किया था कि उन्हें कलर ब्लाइंडनेस है। इसके बाद शो की जज फराह खान ने उनका मजाक भी बनाया था, जिसके बाद फराह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थीं। अब शो में एक बार फिर ऐसा टास्क हुआ जिसमें गौरव को अपनी बीमारी के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Govinda Net Worth: कितने अमीर हैं बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’? आलीशान बंगले से लेकर लक्जरी कारों तक जानें सब

कंटेस्टेंट्स को मिला फिटनेस टास्क

शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को फिटनेस चुनौती दी गई। ये एक टीम टास्क था। जहां दो कंटेस्टेंट्स को मिलकर ये टास्क पूरा करना था। जहां एक कंटेस्टेंट को साइकिल चलानी थी और दूसरे को खाना बनाना था। गौरव और कबिता सिंह एक टीम में थे। दोनों एवोकाडो सॉस के साथ थाई रोस्ट चिकन बनाने का फैसला किया। कबिता साइकिल चला रही थीं और गौरव खाना बना रहे थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रणवीर और विकास ने क्या कहा?

वहीं गौरव जब खाना बना रहे थे तो शेफ रणवीर और विकास उनकी डेस्क पर आए और उनकी डिश में एक ही कलर होने के बारे में पूछा। गौरव हंसते हुए एक बार फिर बताते नजर आए कि उन्हें कलर ब्लाइंडनेस है। वहीं रणवीर ने कहा कि पांचवें हफ्ते में पहली बार उनकी डिश सेफ लग रही है। इसके बाद शेफ विकास ने उन्हें एक और रंग डिश में जोड़ने की सलाह दी जो लाल शिमला मिर्च थी। वहीं गौरव ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने रेड सॉस इसलिए बनाया ताकि जय-वीरू खुश हो जाएं।

---विज्ञापन---

क्या बोले फैंस?

वहीं सोशल मीडिया पर जहां गौरव के फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए तो दूसरी ओर शो के जज पर फैंस भड़कते दिखे। एक यूजर ने लिखा, ‘बार-बार ऐसी डिश देना जिससे गौरव को चुनौती का सामना करना पड़े सही नहीं।’ एक यूजर ने गौरव का सपोर्ट करते हुए कहा, ‘जय-वीरू नाम अच्छा है और आप जैसे अपनी बीमारी का खुद ही मजाक बना रहे हैं वो सराहनीय है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जजों ने एवोकैडो सॉस के कलर के बारे में पूछा इसलिए गौरव को शर्मिंदा होना पड़ा, ये बहुत गलत है।’

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna की 16 साल छोटी बहन कौन? लाइमलाइट से उसे दूर क्यों रखना चाहती हैं एक्ट्रेस

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2025 11:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola