---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के स्पिन-ऑफ से नाम जुड़ने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, दे डाली ये चेतावनी

Entertainment News in Hindi LIVE: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिन-ऑफ से नाम जुड़ने पर स्मृति ईरानी भड़क गईं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ टीवी पर वापसी करने वाली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी इस समय खबरों में छाई हुई हैं. उनका सीरियल लगातार टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. इसी बीच खबर आई कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का स्पिन-ऑफ भी आएगा, जिसका नाम ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ होगा, जिसमें स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी. हालांकि, अब स्मृति ईरानी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. स्मृति ईरानी ने पोस्ट में लिखा, ‘ प्लीज… आप इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से इस बात की पुष्टि कर लें. मैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के अलावा किसी दूसरे शो से जुड़ी नहीं हूं. किसी भी स्पिन-ऑफ प्रोग्राम के पास कानूनी रूप से मेरी इमेज और प्रनैलिटी का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है. प्लीज जांच कर लें ताकि लोगों को गलत जानकारी न मिले.’

आज बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. कंगना रनौत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आई सुपरहिट थ्रिलर फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें ‘क्वीन’, ‘तन्नू वेड्स मन्नू’ और ‘मणिकर्णिका’ शामिल हैं. साल 2024 के जनरल इलेक्शन में वो हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद चुनी गईं. इसके अलावा आज टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी का भी जन्मदिन है. एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. स्मृति ईरानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में आए सीरियल ‘आतिश’ से की थी. इसके बाद वो एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आई, जिसने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. फिलहाल, वो सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 454.12 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, 4 दिनों में 691.32 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
22:07 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' टली, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को लेकर एक्टर मोहनलाल ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए मोहनलाल ने लिखा, अतीत कभी चुप नहीं रहता… वह बस इंतजार करता है. जॉर्जकुट्टी आ रहा है, 21 मई 2026 को. #drishyam3. दुनिया भर में रिलीज.

21:34 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ की धूम, चार दिन में 750 करोड़ पार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में तहलका मचा रही हैं. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है...पूरी खबर पढ़ें

18:22 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News: ओटीटी पर गदर मचाने आ रहीं सस्पेंस-थ्रिलर से भरी ये धांसू फिल्में-सीरीज

अगर आप 'धुरंधर 2' का हाई-वोल्टेज एक्शन देख चुके हैं और अब घर बैठे ओटीटी (OTT) पर कुछ धमाकेदार तलाश रहे हैं, तो मार्च का यह आखिरी हफ्ता (23-29 मार्च) आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:14 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News: 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच बजा इस साउथ फिल्म का डंका

आदित्य धर की डायरेक्शन फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस मूवी का सोशल मीडिया पर भी काफी बज देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं यह बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने महज 4 दिनों में दुनिया भर में 700 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि इस बीच साउथ की एक मूवी रिलीज हुई है, जो कि विदेशों में काफी पसंद की जा रही है और इस फिल्म ने धुरंधर 2 के क्रेज के बीच अच्छा कलेक्शन कर लिया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:59 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News: 'Dhurandhar 2' के क्लाइमेक्स में जसकीरत ने अपनी मां को लगाया गले!

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी बुरी तरह झकझोर रही है. फिल्म का इमोशनल क्लाइमेक्स, जहां रणवीर का किरदार अपनी मां से मिलते-मिलते रह जाता है, थिएटर्स में लोगों की आंखें नम कर रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो ने उस अधूरी मुलाकात को पूरा कर फैंस का दिल जीत लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:57 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News:आदित्य धर निकले बॉक्स ऑफिस के असली Dhurandhar

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन डायरेक्टर्स हैं जो कि अपनी शानदार काम के लिए जाने जाते हैं. इस लिस्ट में अब आदित्य धर का नाम भी जुड़ गया है. आदित्य धर ने इन दिनों अपनी शानदार फिल्मों का डंका बजाया हुआ है. वह अपनी देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हो गए हैं. वहीं, आदित्य धर ने अपने करियर में 3 फिल्मों का डायरेक्शन किया है और एक का उन्होंने निर्माण किया है. इसमें से लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:54 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News:4 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस एक्ट्रेस पर जब चंबल के डाकुओं ने लगाया था निशाना

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में नेशनल अवॉर्ड जीता है. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री की आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक या दो नहीं बल्कि चार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. इतना ही नहीं ये एक्ट्रेस एक बार चंबल के डाकुओं के निशाने पर आ गई थी. डाकुओं ने फोटो क्लिक करवाने के लिए रास्ता बंद कर लिया था.यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:52 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News: 'मौत मुबारक', आखिर क्यों मीना कुमारी को मौत पर मिली थी बधाई

मीना कुमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं. उन्हें ट्रेजडी क्वीन के नाम से जाना जाता था. उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई थी. अपने करियर में मीना ने तमाम हिट फिल्मों में काम किया है. हालांकि मीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफल थीं वह पर्सनल लाइफ में उतना ही दुखी थी. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के मौत के दौरान उन्हें बधाई मिली थी. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ था. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:52 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment Live News: Dhurandhar 2 के इस सीन पर मचा बवाल, मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज के बाद एक सीन को लेकर विवादों में आ गई है. फिल्म के इस सीन पर लोगों ने आपत्ति जताई है और मेकर्स से माफी मांगने की डिमांड की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:34 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment News LIVE: कैंसर से जंग हारी ये फेमस एक्ट्रेस, 51 साल की उम्र में हुआ निधन

Carrie Anne Fleming Passes Away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है. लोकप्रिय अमेरिकन सीरीज 'आईजॉम्बी' (iZombie) और 'सुपरनैचुरल' (Supernatural) में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री कैरी ऐन फ्लेमिंग (Carrie Anne Fleming) का 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:58 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment News LIVE: मम्मी-पापा के नाम पर फूट-फूटकर रोए यूट्यूबर Anurag Dobhal

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपने कार एक्सीडेंट के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी हेल्थ को लेकर सारी जरूरी जानकारियां खुद ही फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. अब अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने मम्मी-पापा के नाम पर रोते हुए नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

11:54 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के आलम ने शेयर किया 28 साल पुराना लेटर

फिल्म 'धुरंधर' में मोहम्मद आलम बनकर सभी का दिल जीतने वाले एक्टर गौरव गेरा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बीच गौरव गेरा ने सोशल मीडिया पर 28 साल पुराना लेटर शेयर किया है, जो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DWL7v5CDDTp/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:52 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ धुआंधार कमाई जारी

रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 454.12 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, 4 दिनों में 691.32 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.

https://www.instagram.com/p/DWEqQ5Rkn-0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:49 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 50 साल की हुईं एक्ट्रेस स्मृति ईरानी

आज टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी का भी जन्मदिन है. एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. स्मृति ईरानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में आए सीरियल ‘आतिश’ से की थी. इसके बाद वो एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आई, जिसने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. फिलहाल, वो सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DVna-YSk7bg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:54 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. कंगना रनौत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आई सुपरहिट थ्रिलर फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें ‘क्वीन’, ‘तन्नू वेड्स मन्नू’ और ‘मणिकर्णिका’ शामिल हैं. साल 2024 के जनरल इलेक्शन में वो हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद चुनी गईं.

https://www.instagram.com/reel/DSFHHgWkxTn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:08 (IST) 23 Mar 2026
Entertainment News LIVE: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के स्पिन-ऑफ से नाम जुड़ने पर भड़कीं स्मृति ईरानी

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ टीवी पर वापसी करने वाली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी इस समय खबरों में छाई हुई हैं. उनका सीरियल लगातार टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. इसी बीच खबर आई कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का स्पिन-ऑफ भी आएगा, जिसका नाम ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ होगा, जिसमें स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी. हालांकि, अब स्मृति ईरानी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. स्मृति ईरानी ने पोस्ट में लिखा, ‘ प्लीज… आप इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से इस बात की पुष्टि कर लें. मैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के अलावा किसी दूसरे शो से जुड़ी नहीं हूं. किसी भी स्पिन-ऑफ प्रोग्राम के पास कानूनी रूप से मेरी इमेज और प्रनैलिटी का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है. प्लीज जांच कर लें ताकि लोगों को गलत जानकारी न मिले.’

https://www.instagram.com/reel/DVTm6tzidRa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Mar 23, 2026 08:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.