---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: ‘Assi’ या ‘Do Deewane Seher Mein’, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू?

Entertainment News in Hindi LIVE: सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तापसी पन्नू की गंभीर सामाजिक ड्रामा ‘अस्सी’ रिलीज हुई, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. दोनों फिल्मों को शनिवार और रविवार से काफी उम्मीदें हैं.

माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से जुड़े मामले को लेकर झालवाड़ उपभोक्ता न्यायालय ने ऋतिक रोशन को नोटिस भेजा है, कोर्ट ने पेप्सिको कंपनी और उसके डिस्ट्रीव्यूटर वरुण बेवरेज लिमिटेड को भी नोटिस जारी किया है, और सभी पक्षों से एक महीने के अंदर जवाब मांगा है, वकील गुरुचरण सिंह ने अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था, कि माउंटेन ड्यू के विज्ञापन के दावे पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं. आपको बता दें,  ऋतिक ब्रांड माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक के एंबेसडर हैं.

---विज्ञापन---

यूपी के आजमगढ़ में भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के नाम पर 14 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है, कि कुछ लोगों ने बड़े सिंगिंग शो के नाम पर लाखों की रकम ऐंठी है,आरोप है, कि पवन सिंह को बुलाने का झांसा देकर कलाकारों से ये ठगी की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के नाम पर झांसा देकर अलग-अलग समय में ये भारी भरकम रकम ली गई, और जब शो कराने की बारी आई, तो फिर ठगों ने इससे इनकार कर दिया. जिसके बाद अतरौलिया थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल, पवन सिंह की ओर से इस मामले में अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के मामले में नया अपडेट सामने आया है, जहां एक्टर से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. वहीं अब खुलास हुआ है, कि जिस नंबर से उन्हें धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था, वो अमेरिका का नंबर था. रिपोर्ट के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम उस नंबर की जानकारी जुटाने के लिए प्रटोकॉल को फॉलो करते हुए, अमेरिकी एजेंसियों से जानकारी जुटाने में जुटी हुई है, बता दें, क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया था, कि बिश्नोई गैंग के गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉइस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी देने कते साथ-साथ 10 करोड़ रुपए की मांग की थी.

सलमान खान के पिता सलीम खान को इस खराब तबीयत की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, ई फैंस के बीच कई कईतरह कीह अफवाहें फैलने लगीं, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर्स ने सलीम खान की तबीयत को लेकर एक बयान जारी किया. हालांकि, सामने आ रही खबरों के अनुसार, डॉक्टर द्वारा सलीम खान की हेल्थ लोगों को देना सलमान और उनके परिवार को अच्छा नहीं लगा. परिवार के करीबी एक सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया कि ‘सलीम खान की हेल्थ एक निजी मामला है. मीडिया के साथ इसकी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की जानी चाहिए. इस बारे में बताने का पूरा फैसला परिवार पर छोड़ देना चाहिए.’

इसके अलावा, आज दिग्गज एक्टर अनु कपूर का जन्मदिन है, इस साल एक्टर अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में रहते हुए साल 1982 में आई फिल्म ‘आधारशिला’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो मुंबई आए और यहां आने के बाद कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘घायल’, ‘हम’, ‘डर’, ‘सरदार’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘ऐतराज’ और ‘7 खून माफ’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन 3.15 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 47.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 71.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:31 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'Assi' या 'Do Deewane Seher Mein', पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू?

Assi and Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए मिला-जुला रहा. एक तरफ तापसी पन्नू की गंभीर सामाजिक ड्रामा ‘अस्सी’ रिलीज हुई, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. हालांकि, दोनों ही फिल्मों की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी धीमी रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:51 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav ने बताया तिहाड़ जेल का वो सबसे मुश्किल लम्हा

मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं. रिहाई के बाद वह सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे. इस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी राधा यादव मजबूती से उनके साथ खड़ी नजर आईं. जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने अपने संघर्ष, जेल के अनुभवों और भविष्य की कानूनी लड़ाई पर खुलकर बात की. यहां पढ़ें पूरी खबर...

19:36 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड क्यों गईं थीं प्रियंका चोपड़ा?

Why Priyanka Left Bollywood: प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर भारत का मान बढ़ाया है, अब लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. प्रियंका जल्द ही दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी. इस कमबैक की खबरों के बीच प्रियंका ने उन कड़वे अनुभवों और वजहों को साझा किया है, जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख करना पड़ा था. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:26 (IST) 20 Feb 2026

सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होने के बाद अब अक्सर ओटीटी पर देखने को मिलती है. लोग ओटीटी पर तरह तरह का कंटेंट ढूंढते है. ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर जैसी तमाम फिल्में और सीरीज मौजूद है. वहीं आज हम ओटीटी की कुछ ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे है जिनमें बेहतरीन सस्पेंस क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते है इस बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

17:37 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूट्यूबर एल्विश यादव के सांप और जहर केस में सुनवाई हुई, जहां सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश को फटकार लगाई. जस्टिस एमएम सुंदरेश और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कड़ी आलोचना करते हुए इस केस में वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जांच की बात कही.

17:00 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम केस में मिली बेल

मुंबई की PMLA कोर्ट ने आज शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम केस में बेल दे दी है. राज कुंद्रा पर करीब 150 करोड़ रुपये के स्कैम के आरोप लगे थे. हालांकि अब इस मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.

15:30 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कानूनी पचड़े में फंसे ऋतिक रोशन, कोर्ट ने भेजा नोटिस

माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से जुड़े मामले को लेकर झालवाड़ उपभोक्ता न्यायालय ने ऋतिक रोशन को नोटिस भेजा है, कोर्ट ने पेप्सिको कंपनी और उसके डिस्ट्रीव्यूटर वरुण बेवरेज लिमिटेड को भी नोटिस जारी किया है, और सभी पक्षों से एक महीने के अंदर जवाब मांगा है, वकील गुरुचरण सिंह ने अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था, कि माउंटेन ड्यू के विज्ञापन के दावे पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं. आपको बता दें,  ऋतिक ब्रांड माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक के एंबेसडर हैं.

15:25 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment Live News:तिहाड़ जेल से रिहा होकर भतीजी की शादी में रोटियां बेल रहे Rajpal Yadav

राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल से रिहा हुए हैं. एक्टर को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मिली थी. वहीं, एक्टर का अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भतीजी की शादी में रोटियां बेलते हुए नजर आ रहे हैं. वह इस दौरान हलवाई से बात करते हुए दिख रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DU8Gp7lCYYh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:57 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment Live News: अक्षय कुमार की भूत बंगला में हुई इस हसीना की एंट्री, जाने क्या होगा रोल

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला 2026 में रिलीज होगी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं, हाल ही में फिल्म को लेकर पता चला है कि इस मूवी में एक हसीना भी नजर आने वाली है, जो कि अक्षय कुमार की बहन का रोल करेंगी. तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी एक्ट्रेस हैं जो मूवी में उनके साथ दिखाई देंगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:53 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment Live News: बॉबी देओल की फिल्म Bandar की रिलीज डेट हुई अनाउंस

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. बॉबी देओल को लोग एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं. वहीं, आज मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी थिएटर रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी ये मूवी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DU-ECm2CtcT/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:51 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment Live News: लोगों को कैसी लगी सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने शहर में'

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने शहर में' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है यह एक बेहतरीन मॉर्डर्न लव स्टोरी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:44 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के नाम पर 14 लाख की ठगी

यूपी के आजमगढ़ में भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के नाम पर 14 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है, कि कुछ लोगों ने बड़े सिंगिंग शो के नाम पर लाखों की रकम ऐंठी है,आरोप है, कि पवन सिंह को बुलाने का झांसा देकर कलाकारों से ये ठगी की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के नाम पर झांसा देकर अलग-अलग समय में ये भारी भरकम रकम ली गई, और जब शो कराने की बारी आई, तो फिर ठगों ने इससे इनकार कर दिया. जिसके बाद अतरौलिया थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल, पवन सिंह की ओर से इस मामले में अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

https://www.instagram.com/reel/DU-C1NQjDEf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

12:34 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: लोगों को कैसी लगी तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी'?

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अस्सी' आज रिलीज हो गई है. फिल्म के साथ तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी ने एक बार फिर समाज को आईना दिखाने का काम किया है. कई लोग फिल्म देखने गए और अब मूवी को लेकर अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

11:43 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: तापसी की Assi क्या छुड़ा पाएंगी Do Deewane Seher Mein के छक्के?

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म 'अस्सी' के अलावा आज मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने शहर में' भी थिएटर में दस्तक दे चुकी है. चलिए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर दोनों फिल्मों में से कौन-सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा पाएगी.

https://www.instagram.com/reel/DUVUyAlCCWO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:26 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह धमकी मामले में बड़ा खुलासा

'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के मामले में नया अपडेट सामने आया है, जहां एक्टर से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. वहीं अब खुलास हुआ है, कि जिस नंबर से उन्हें धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था, वो अमेरिका का नंबर था. रिपोर्ट के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम उस नंबर की जानकारी जुटाने के लिए प्रटोकॉल को फॉलो करते हुए, अमेरिकी एजेंसियों से जानकारी जुटाने में जुटी हुई है, बता दें, क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया था, कि बिश्नोई गैंग के गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉइस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी देने कते साथ-साथ 10 करोड़ रुपए की मांग की थी.

https://www.instagram.com/reel/DUSTgtSDE7D/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:13 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: लीलावती के डॉक्टर से सलमान खान ने की खास अपील

सलमान खान के पिता सलीम खान को इस खराब तबीयत की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, ई फैंस के बीच कई कईतरह कीह अफवाहें फैलने लगीं, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर्स ने सलीम खान की तबीयत को लेकर एक बयान जारी किया. हालांकि, सामने आ रही खबरों के अनुसार, डॉक्टर द्वारा सलीम खान की हेल्थ लोगों को देना सलमान और उनके परिवार को अच्छा नहीं लगा. परिवार के करीबी एक सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया कि ‘सलीम खान की हेल्थ एक निजी मामला है. मीडिया के साथ इसकी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की जानी चाहिए. इस बारे में बताने का पूरा फैसला परिवार पर छोड़ देना चाहिए.’

First published on: Feb 20, 2026 10:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.