Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

Dharmendra Death News LIVE: शाहरुख खान ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, वीडियो

Entertainment News in Hindi LIVE: फिल्मों के जाने-माने राइटर सलीम खान का आज अपना 90वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

dharmendra
dharmendra

Entertainment News LIVE Update in Hindi: सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी धर्मेंद्र को अपनी श्रद्धांजलि दी है. इसका वीडियो सामने आया है. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने एक्टर के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल ने भी धर्मेंद्र के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. एक्टर को श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन भी श्मशान घाट पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है.’ सलमान खान दिग्गज स्टार धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हुए हैं.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और फिल्मों के जाने माने राइटर सलीम खान का आज जन्मदिन है. इस साल सलीम खान अपना 90वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने ‘शोले’ और ‘जंजीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है. सलीम खान के अलावा आज फेमस ‘काटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का जन्मदिन है. इसी साल जून में उनका निधन हो गया. इसके अलावा, Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ ने भारत में अब तक कुल 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म ‘Mastiii 4’ ने अब तक कुल 8.50 करोड़ का बिजनेस किया है.

---विज्ञापन---

वहीं, टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस बार के वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद घर से बेघर हो गईं हैं. इसी बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें तान्या मित्तल ने बिग बॉस से खुद को छोड़कर पूरे घर को नॉमिनेट करने की बात कही है. इसके बाद तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच एक तीखी बहस देखने को मिली. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

19:21 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News Live: धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, दी श्रंद्धाजलि

शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र को यूं दी श्रद्धांजलि

<div id="liveblog-codeblock-identifier-Heart-broken,-pained-&-deeply-saddened-by-the-passing-away-of-our-dearest-family-friend,-our-elder-brother,-people's-hero,-@aapkadharm-Most-loved,-son-of-the-soil,-pride-of-Punjab-/Maharashtra-a-'Bharat-Ratna"-in-true-sense,-down-to-earth,-kind-&-a-humble-human-being.-He-will…-pic.twitter.com/MKvkoVFFhd

—-Shatrughan-Sinha-(@ShatruganSinha)-November-24,-2025-">

18:13 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News Live: शाहरुख खान ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, वीडियो

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को भी विले पार्ले के श्मशान घाट पर देखा गया उन्होंने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो खूब वायरल हुई है.

https://www.instagram.com/reel/DRb-3UngSCc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

17:36 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News Live Updates: धर्मेंद्र के निधन पर बोले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे उन्हें लगातार श्रद्धांजलि अर्पित क्र रहे हैं. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज से सिनेमा के आंगन सूना पड़ गइल… धर्मेंद्र जी के जगह केहू ले ना पाई.सहृदय श्रद्धांजलि… ओम शांति.'

17:27 (IST) 24 Nov 2025

धर्मेंद्र के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने लिखा, 'धर्मेंद्र जी के जाने की खबर ने दिल को भीतर तक तोड़ दिया है. ऐसा लगता है मानो पर्दे से नहीं, जिंदगी से ही एक रोशन उजाला चला गया हो. मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला—सेट पर उनकी ममता, सरलता और इंसानियत आज भी याद करके आंखें नम हो जाती हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को परम शांति मिले.'

<div id="liveblog-codeblock-identifier-धर्मेन्द्र-जी-के-जाने-की-खबर-ने-दिल-को-भीतर-तक-तोड़-दिया-है।आज-ऐसा-लगता-है-मानो-पर्दे-से-नहीं,-ज़िन्दगी-से-ही-एक-रौशन-उजाला-चला-गया-हो।मेरा-सौभाग्य-रहा-कि-मुझे-उनके-साथ-काम-करने-का-अवसर-मिला-—-सेट-पर-उनकी-ममता,-सरलता-और-इंसानियत-आज-भी-याद-करके-आँखें-नम-हो-जाती-हैं।💔ईश्वर-से…-pic.twitter.com/WhCwJ622iq

—-Pawan-Singh-(@PawanSingh909)-November-24,-2025-">

17:15 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: अमिताभ बच्चन ने दी धर्मेंद्र को आखिरी विदाई, PHOTOS

अमिताभ बच्चन भी अपने जिगरी दोस्त धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पोते अगस्तय नंदा के साथ पहुंचे.

16:33 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: उर्मिला मातोंडकर ने दी Dharmendra को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, 'शब्द नहीं आ रहे… सबसे हैंडसम और सबसे प्यारे और सबसे अच्छे इंसान. एक लेजेंडरी स्टार होने के बाद कोई ऐसा जो इतना चार्मिंग और करिश्माई हो सकता है. आपकी बहुत याद आएगी सर.'

At loss of words…Handsomest of them all n also warmest n nicest human being. After being a legendary star someone who could be so very charming n charismatic. You will be missed deeply sir!!RIP #dharmendradeol 🙏🏻Heaven becomes even more beautiful with your entry in it!! pic.twitter.com/tMct91ajpr— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) November 24, 2025
15:58 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी Dharmendra को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, 'जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है. वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी.'

The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
15:16 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: विले पार्ले श्मशान घाट से निकली हेमा मालिनी

एक्ट्रेस हेमा मालिनी के पति और जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया. हाल ही में हेमा मालिनी को बेटी ईशा के साथ मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट से बाहर निकली गई हैं.

#watch | Maharashtra: BJP MP and actor Hema Malini leaves from Vile Parle Crematorium in Mumbai. Her husband and veteran actor Dharmendra passed away today at the age of 89. pic.twitter.com/t6nT5cgp2v— ANI (@ANI) November 24, 2025
15:07 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: अक्षय कुमार ने दी Dharmendra को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, 'बड़े होते हुए, धर्मेंद्र जी ऐसे हीरो थे जो हर लड़का बनना चाहता था… हमारी इंडस्ट्री के ओरिजिनल ही-मैन. पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद. आप अपनी फिल्मों और आपके फैलाए प्यार की वजह से हमेशा जिंदा रहेंगे। ओम शांति...'

14:55 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी Dharmendra को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है.' इसके साथ उन्होंने कहा कि वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे.

14:48 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्रद्धांजलि दी है. नितिन गडकरी ने कहा, 'धर्मेंद्र सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे और सीधे-सादे इंसान भी थे। मेरा उनसे पर्सनल कनेक्शन था. वह देश और किसानों के लिए कमिटेड थे.'

14:43 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र को जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र श्रद्धांजलि दी. उन्होंने X पोस्ट पर लिखा, 'धर्मेंद्र जी के गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उन्होंने जो दौर बनाया, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता और भारतीय सिनेमा में जो अपनापन उन्होंने लाया, वह हमेशा हमारे साथ रहेगा. पूरे परिवार के लिए मेरी दिल से संवेदनाएं और दुआएं.'

14:33 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दिग्गज स्टार धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हुए हैं. हालांकि, धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.

14:28 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: क्रिकेटर शिखर धवन ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक

क्रिकेटर शिखर धवन ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'आप सिर्फ कद में ही नहीं, बल्कि हौसले में भी ऊंचे रहे...धर्मेंद्र जी, हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ताकत दयालु हो सकती है. ओम शांति...'

14:23 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए श्मशान पहुंचे सिद्धार्थ रॉय कपूर

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे. इसके अलावा फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन पर एक इमोशनल नोट लिखा है.

14:02 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: श्मशान घाट पहुंचा धर्मेंद्र का परिवार

एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे. इससे पहले उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी भी श्मशान घाट पहुंची थी.

13:57 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: करण जौहर ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने 'यह एक युग का अंत है.'

https://www.instagram.com/p/DRbpzqYCMV3/?utm_source=ig_web_copy_link

13:51 (IST) 24 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: नहीं रहे धर्मेंद्र... 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी IANS ने दी है.

#breaking: Veteran actor Dharmendra passes away at the age of 89 pic.twitter.com/CUZbbk55lS— IANS (@ians_india) November 24, 2025
13:10 (IST) 24 Nov 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र के घर से रवाना हुई एम्बुलेंस

मुंबई में मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के घर से एक एम्बुलेंस रवाना हुई है. हालांकि उनकी सेहत पर ऑफिशियल बयान का इंतजार किया जा रहा है. इसके अलावा उनके घर पर सेलिब्रिटीज का आना शुरू हो गया है.

12:33 (IST) 24 Nov 2025
Entertainment News LIVE: कैसी है स्मृति मंधाना के पापा की तबीयत?

स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पापा श्रीनिवास मंधाना की तबीयत को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जहां डॉक्टरों ने उनके पिता की हेल्थ अब कैसी है. पढ़ें पूरी खबर...

11:32 (IST) 24 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'इक्कीस' से धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

फिल्म ‘इक्कीस’ से एक्टर धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म इस क्रिसमस 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं.

https://www.instagram.com/p/DRbU4pXjIoh/?utm_source=ig_web_copy_link

10:36 (IST) 24 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'Sa Re Ga Ma Pa' सीजन 5 की विनर बनीं सुसांतिका

पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा' सीनियर्स के सीजन 5 ग्रैंड फिनाले में सुसांतिका ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर...

09:25 (IST) 24 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल ने पूरे घर को किया नॉमिनेट

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस बार के वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद घर से बेघर हो गईं हैं. इसी बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें तान्या मित्तल ने बिग बॉस से खुद को छोड़कर पूरे घर को नॉमिनेट करने की बात कही है.

09:22 (IST) 24 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 90 साल के हुए 'शोले' के राइटर समील खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और फिल्मों के जाने माने राइटर सलीम खान का आज जन्मदिन है. इस साल सलीम खान अपना 90वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने 'शोले' और 'जंजीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है.

https://www.instagram.com/reel/DRUZ0lwDOmF/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Nov 24, 2025 09:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

होम वेबस्टोरीज मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो