रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी कल यानी कि 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के बारे में एक ऐतिहासिक फिल्म है. यह मूवी मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज की गई है. वहीं, फिल्म को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. लोग लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी शानदार कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इसके दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर…
तारा सुतारिया बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रही हैं. वहीं, एक्ट्रेस का वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप हो गया है, जिसके बाद खबर आ रही है कि वह किसी अन्य एक्टर को डेट कर रही हैं. हालिया खबरों के मुताबिक वह एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सालों तक एक बेहतर मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत की है. इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो कि लंबे वक्त तक सपोर्टिंग रोल्स में नजर आए और लीड रोल एक्टर बनने तक उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े थे. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर को बनाने में कड़ी मेहनत की है. इतना ही नहीं एक वक्त पर वह खुद को मनहूस मानने लगे थे. यहां पढ़ें पूरी खबर..
फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी फिल्में देखने को मिलती हैं, जो सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. फिल्म का असर कई बार ऐसा होता है कि नई पीढ़ी भी इसे खूब पसंद करती है. इन फिल्मों की कहानी, किरदार लोगों के जहन में बस जाते हैं. आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो बीते 30 साल से लोगों की फेवरेट बनी हुई है. इस मूवी की कहानी आज भी लोगों को खूब पसंद है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर,…
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनका तलाक हो चुका है. हालांकि अब वह अपनी सिंगल लाइफ बीता रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके तलाक को लंबा वक्त बीत चुका है. इतना ही नहीं अपने तलाक के बाद वह एक एक्टर को भी डेट कर चुकी हैं. हालांकि उनसे भी ब्रेकअप हो गया और अब वह सिंगल लाइफ बिता रही हैं. हालांकि हाल ही में उन्होंने अपने बेटे को लेकर खुलासा किया है कि वह शादी और बच्चे नहीं करना चाहता है. तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है.यहां पढ़ें पूरी खबर…
Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट मजबूत हो तो ऑडियंस सिनेमाघरों तक जरूर खिंची चली आती है. छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को रितेश देशमुख ने जिस भव्यता के साथ पर्दे पर उतारा है, उसका असर अब कमाई के आंकड़ों में भी दिख रहा है. रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म का क्रेज देखा गया है. जहां अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अपने तीसरे हफ्ते में संघर्ष कर रही है, वहीं ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी और हिंदी बेल्ट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. रितेश और जेनेलिया की इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ आम जनता से भी शानदार वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
हिंदी सिनेमा के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं, साउथ इंडस्ट्री के भी तमाम कलाकार ऐसे हैं, जो कि हिंदी सिनेमा में नजर आ चुके हैं. हालांकि इस साल कई ऐसे साउथ एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं और अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर…
Dhurandhar 2 Song Bhojpuri Version: आदित्य धर की फिल्म’धुरंधर 2′ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है. फिल्म को रिलीज हुए 44 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा. अब इस फिल्म के गानों का एक ऐसा भोजपुरी वर्जन सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर ‘गदर’ मचा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने दम पर दुनिया भर में नाम कमाया है. हालांकि इन फिल्मों सितारों का करियर बनाने वाले डायरेक्टर्स को कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे फिल्म मेकर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 36 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं. इतना ही नहीं उनके नाम 1 ऑस्कर अवॉर्ड भी है. साथ ही वह बंगाली सिनेमा के धुरंधर कहे जाते थे और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने काम से लोगों का दिल जीता था. यहां पढ़ें पूरी खबर…
टीवी की दुनिया में एक बार पहचान बन जाए तो ऑडियंस का बेपनाह प्यार मिलता है, लेकिन बड़े पर्दे की चमक अक्सर कलाकारों को अपनी ओर खींच लेती है. इतिहास गवाह है कि कई टीवी स्टार्स ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए चलते हुए शोज और करोड़ों की फैन फॉलोइंग को दांव पर लगा दिया. जहां सुशांत सिंह राजपूत जैसे कुछ नाम सफल रहे. वहीं कई ऐसे दिग्गज भी रहे, जिनका बॉलीवुड करियर फ्लॉप रहा और जब उन्होंने टीवी पर वापसी की कोशिश की, तो ऑडियंस का नजरिया बदल चुका था. आज हम उन्हीं टॉप एक्टर्स की बात कर रहे हैं, जिनका हिट टीवी करियर फिल्मों के चक्कर में संघर्षपूर्ण बन गया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
12 अप्रैल 2026 को मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया था. 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. इस दुखद खबर ने पूरी मंगेशकर फैमिली को झकझोर कर रख दिया है. आशा ताई के जाने के बाद पहली बार उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आईं. मुंबई में आयोजित ‘न्यूजमेकर अवॉर्ड्स 2026’ में हिस्सा लेने पहुंची उषा जी ने बताया कि घर का माहौल बेहद गमगीन है और वह खुद को बहुत अकेला महसूस कर रही हैं. उन्होंने अपनी दोनों बड़ी बहनों (लता मंगेशकर और आशा भोसले) को याद करते हुए भावुक संदेश दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमाटिंक फिल्म ‘एक दिन’ ने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने अपने पहले ही दिन 11.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सबको चौंका दिया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 5.14 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. इसके अलावा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फेमस कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी दूसरी बार पापा बन गए हैं. उनकी दूसरी पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. कॉमेडियन ने खुद ये गुड न्यूज अपने फैंस को दी है. पढ़ें पूरी खबर…
आज भारतीय सिनेमा के महान फिल्ममेकर सत्यजीत रे का जन्मदिन है. बंगाल की भूमि पर जन्मे सत्यजीत रे ने अपनी फिल्ममेकिंग करियर की शुरुआत साल 1955 में आई फिल्म ‘पथेर पांचाली’ से की थी. जिसने विदेशों तक में भारत का नाम रोशन किया. इसके बाद उन्हेंने कई हिट और मिनिंगफुल फिल्में दी. जिसमें ‘रवीन्द्रनाथ टैगोर’, ‘पराश पत्थर’, ‘महानगर’, ‘चिरियाखाना’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘गणशत्रु’ और ‘हीरक राजार देशे’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
https://www.instagram.com/reel/DJIlgkJy-W7/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब मलाइका से पूछा गया कि उनकी फिटनेस और खूबसूरती की तारीफ होने के बावजूद उन्हें कभी उम्र बढ़ने का ख्याल आता है? इसके जवाब में माइलका ने कहा, ‘यह एक दोधारी तलवार है. कभी-कभी ये ख्याल मेरे मन में आता है, मैं सोचती हूं और इस बात पर सवाल उठाती हूं जो साफ है. मुझे लगता है कि महिलाओं से बार बार यह सवाल पूछा जाता है. मर्दों से ये सवाल बहुत कम ही पूछे जाते हैं. अगर किसी महिला से पूछा जाए, ‘अपनी जवानी में आप ऐसी दिखती थीं, और अब आप इस उम्र में हैं, तो कैसा लगता है? क्या आप अब भी खूबसूरत महसूस करती हैं?’ मैंने कभी किसी को किसी मर्दे से यह सवाल पूछते नहीं सुना. लोग आज भी खूबसूरत दिखने का दबाव सिर्फ महिलाओं पर ही डालते हैं.’
Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब मलाइका से पूछा गया कि उनकी फिटनेस और खूबसूरती की तारीफ होने के बावजूद उन्हें कभी उम्र बढ़ने का ख्याल आता है? इसके जवाब में माइलका ने कहा, 'यह एक दोधारी तलवार है. कभी-कभी ये ख्याल मेरे मन में आता है, मैं सोचती हूं और इस बात पर सवाल उठाती हूं जो साफ है. मुझे लगता है कि महिलाओं से बार बार यह सवाल पूछा जाता है. मर्दों से ये सवाल बहुत कम ही पूछे जाते हैं. अगर किसी महिला से पूछा जाए, 'अपनी जवानी में आप ऐसी दिखती थीं, और अब आप इस उम्र में हैं, तो कैसा लगता है? क्या आप अब भी खूबसूरत महसूस करती हैं?' मैंने कभी किसी को किसी मर्दे से यह सवाल पूछते नहीं सुना. लोग आज भी खूबसूरत दिखने का दबाव सिर्फ महिलाओं पर ही डालते हैं.'
आज भारतीय सिनेमा के महान फिल्ममेकर सत्यजीत रे का जन्मदिन है. बंगाल की भूमि पर जन्मे सत्यजीत रे ने अपनी फिल्ममेकिंग करियर की शुरुआत साल 1955 में आई फिल्म 'पथेर पांचाली' से की थी. जिसने विदेशों तक में भारत का नाम रोशन किया. इसके बाद उन्हेंने कई हिट और मिनिंगफुल फिल्में दी. जिसमें 'रवीन्द्रनाथ टैगोर', 'पराश पत्थर', 'महानगर', 'चिरियाखाना', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'गणशत्रु' और 'हीरक राजार देशे' जैसी फिल्में शामिल हैं.
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने अपने पहले ही दिन 11.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सबको चौंका दिया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 5.14 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. इसके अलावा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं दूसरी साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमाटिंक फिल्म 'एक दिन' ने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…