Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: विवादों में घिरी मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’, टीजर आते ही शुरू हुआ बवाल

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'घुसखोर पंडित' का टीजर के रिलीज होते ही मूवी विवादों में घिर गई. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘घुसखोर पंडित’ का टीजर के रिलीज होते ही मूवी विवादों में घिर गई. हालांकि, फिल्म अपनी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि अपने टाइटल के कारण विवादों में आई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के टाइटल को जातिवादी बताते हुए फिल्म निर्माताओं और नेटफ्लिक्स पर एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही लोगों ने फिल्म का नाम बदलने को कहा है. साथ ही ये भी कहा कि अगर फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया तो इसे बॉयकॉट कर दिया जाएगा.

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्मिला मार्तोंडकर का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. उर्मिला ने साल 1977 में आई फिल्म ‘कर्म’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साल 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ में काम किया, जिसने उन्हें लोगों के बीच मेंफेमसस कर दिया. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में कामकिया,.जिनमें ‘जुदाई’, ‘सत्या’, ‘लव ट्रायंगल’, ‘दिल्लगी’, ‘खूबसूरत’ और ‘जंगल’ जैसी फिल्में शामिलहैं..

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 5वें दिन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 22.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म ‘Border 2’ ने 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 286.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:07 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News Live: Ram Charan-Janhvi Kapoor की ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट बदली

4 फरवरी को राम चरण ने पेड्डी की रिलीज डेट को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है. इस ट्वीट के जरिए एक्टर ने खुलासा किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म पेड्डी आने वाली 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही राम चरण ने पेड्डी फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें राम चरण का इंटेस लुक नजर आ रहा है.

21:10 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News Live: गाजियाबाद घटना को लेकर सोनू सूद ने जताई चिंता

टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम ने गाजियाबाद की तीन बहनों की जान ले ली. इस दुखद घटना के पर एक्टर सोनू सूद ने बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया की लत को लेकर चिंता जताई है.

https://www.instagram.com/p/DUVyGKCDOh1/?img_index=1&igsh=MXkwOWs2amtjbzRqeA==

19:48 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में शाहरुख खान की एंट्री हो गई है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख रजनीकांत के खास दोस्त के किरदार में नजर आ सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DUVX2fFk29r/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

17:59 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News: इन 5 फिल्मों को देखा तो गेमिंग से तुरंत कर लेंगे तौबा

हाल ही में एक मोबाइल गेम की वजह से गाजियाबाद की तीन बहनों की जान चली गई. ऐसे कई तरह के मोबाइल गेम्स हैं, जिनके टास्क पूरा करने के चक्कर में बच्चों की जान गई. ऐसे में हॉलीवुड में इस विषय पर कई ऐसी फिल्में भी बन चुकी हैं जिनमें गेम और उनके खतरनाक नतीजों पर बात की गई है. आइए आज ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं.

16:18 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर उतरने को तैयार है. ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी शानदार फिल्मों के बाद अब ये जोड़ी फिल्म ‘अस्सी’ लेकर आई है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

https://www.instagram.com/reel/DUVTyzYitfs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:08 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने धनुष को बताया भाई!

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर सेलेब्रिटीज की तस्वीरों के आधार पर उनके रिश्तों के कयास लगाए जाते हैं. हाल ही में मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर काफी चर्चाएं सामने आई हैं देखकर फैंस उत्साहित हो गए. फैंस दोनों को लेकर रिलेशनशिप और शादी की बातें कर रहे हैं. वहीं अब इसको लेकर मृणाल ठाकुर नाम के अकाउंट ने दावा किया है कि मृणाल ठाकुर, धनुष को अपना 'भाई' मानती हैं और उनके बीच का रिश्ता बहुत ही पवित्र और सम्मानजनक है. इसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:46 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: हॉलीवुड एक्टर गेरार्डो तारासेना का निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर गेरार्डो तारासेना का निधन हो गया है. उन्होंने 55 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी मैक्सिकन एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स एंड साइंसेज ने दी है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DUUZGNAiKe2/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

13:44 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Border 2’ ने अब तक इनकी कमाई

फिल्म ‘Border 2’ ने 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 286.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DUUucajjETt/?utm_source=ig_web_copy_link

13:26 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 5वें दिन कर डाली इतनी कमाई

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 5वें दिन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 22.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DULlTnRjZDH/?utm_source=ig_web_copy_link

11:42 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 52 साल की हुईं उर्मिला मार्तोंडकर

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्मिला मार्तोंडकर का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. उर्मिला ने साल 1977 में आई फिल्म ‘कर्म’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साल 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ में काम किया, जिसने उन्हें लोगों के बीच मेंफेमसस कर दिया. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है.जिनमें ‘जुदाई’, ‘सत्या’, ‘लव ट्रायंगल’, ‘दिल्लगी’, ‘खूबसूरत’ और ‘जंगल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DTvRVZXCSQy/

10:15 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: विवादों में घिरी मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घुसखोर पंडित’

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘घुसखोर पंडित’ का टीजर के रिलीज होते ही मूवी विवादों में घिर गई. हालांकि, फिल्म अपनी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि अपने टाइटल के कारण विवादों में आई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के टाइटल को जातिवादी बताते हुए फिल्म निर्माताओं और नेटफ्लिक्स पर एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही लोगों ने फिल्म का नाम बदलने को कहा है. साथ ही ये भी कहा कि अगर फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया तो इसे बॉयकॉट कर दिया जाएगा.

First published on: Feb 04, 2026 10:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.