---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली ने पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को क्यों कहा ‘I Love You’?

Entertainment News LIVE Update in Hindi:धुरंधर 2 के एक्टर राकेश बेदी ने पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को अपना प्यार भेजा है. उन्होंने उन्हें आई लव यू भी कहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म लगातार तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. वहीं, इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी भी अहम रोल में दिखे थे. वह फिल्म में जमील जमाली के रोल में नजर आए थे, जो कि एक पाकिस्तानी नेता के तौर में नजर आए थे. वहीं, दूसरे पार्ट में पता चलता है कि वह एक भारतीय स्पाई हैं, जो कि 45 साल से पाकिस्तान की राजनीति में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने राकेश बेदी की तारीफ की और अब एक्टर ने भी उनकी बातों का जवाब दिया है.

दरअसल, पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने एक इंटरव्यू में कहा था, ” राकेश बेदी एक एक्टर हैं, हम दिखने में एक जैसे लगते हैं. हमारा चेहरा, दिल और खून सब एक जैसा हो सकता है पर पर्सनल नहीं होना चाहता हूं. पर एक एक्टर के तौर पर उनकी इज्जत करता हूं. सीनियर एक्टर के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं. आई लव यू.’ नबील गबोल के इस बयान के जवाब पर अब राकेश बेदी ने भी जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

राकेश बेदी ने लल्लनटॉप से बात करते हुए बताया कि उनका किरदार नबील गबोल से इंस्पायर नहीं है. उन्होंने कहा, ” मैंने एक स्पीच रेडी की थी. पाकिस्तान में नबील गबोल का अपना नाम है, रुतबा है. इस बीच उन्होंने नबील गबोल को आई लव यू भी कहा. उन्होंने कहा, “नहीं मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आई लव यू नबील गबोल साहब. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. यह इत्तेफाक की बात है कि मेरी शक्ल कहीं न कहीं थोड़ी बहुत आपसे मिलती है. “

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 1523.58 से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस मूवी ने भारत में कुल 959.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा इस मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1148.58 करोड़ का कर लिया है. बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ने से कुछ ही कदम पीछे है. क्योंकि पुष्पा 2 ने दुनिया भर में 1700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

First published on: Apr 04, 2026 08:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.