Live Updates
22:26 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: कियारा ने शेयर की सिद्धार्थ संग AI फोटो

Kiara Advani Sidharth Malhotra Viral AI Photo: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग AI जनरेटेड रेट्रो फोटो शेयर की है. 80 के दशक के इस ओल्ड-स्कूल लुक को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और दोनों की तुलना अक्षय-रवीना से कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

22:14 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: हेमा मालिनी ने ‘हनुमान अंश’ को बताया हनुमान जी का आशीर्वाद

Hema Malini Praises Hanuman Ansh Success: हेमा मालिनी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता को हनुमान जी का आशीर्वाद बताया है. उन्होंने फिल्म की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम की तारीफ करते हुए खुद भी फिल्म देखने की इच्छा जताई है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

21:38 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: KBC छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन?

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में केबीसी से रिटायरमेंट का हिंट दिया है. शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की दर्दभरी कहानियां सुनकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने लिखा- ‘अब मैं रिटायर होना चाहता हूं.’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

20:29 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: Toxic के फ्लॉप होने पर यश ने तोड़ी चुप्पी

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ. रिलीज के पहले दिन के बाद ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और फ्लॉप साबित हुई. अब यश ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है…पूरी खबर पढ़ें

20:26 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘दृश्यम 3’ में अक्षय खन्ना की जगह नहीं आए जयदीप अहलावत?

Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने की खबरों पर ब्रेक लगा दिया है. जयदीप ने साफ किया कि उनका रोल पूरी तरह से नया और अलग है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

19:30 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: दुर्लभ बीमारी के 2 साल बाद कैमरे पर आईं अलका याग्निक

Alka Yagnik: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहीं सिंगर अलका याग्निक दो साल बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं. पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया और फैंस का शुक्रिया अदा किया. पूरी खबर यहां पढ़ें…

16:19 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का टीजर रिलीज

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ‘रणबाली’ के लीड रोल में हैं. वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी ‘जयम्मा’ का किरदार निभा रही हैं.

15:02 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: क्या शादीशुदा हैं गुल्लू? दुल्हन के साथ वायरल हुई तस्वीर

‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही लगातार चर्चा में छाया हुआ है. शो में इस बार टीवी, सोशल मीडिया, म्यूजिक और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से जुड़े कई चेहरे नजर आ रहे हैं. जो पहले दिन से गेम में अपनी पकड़ बनाने की जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. जहां पहले दिन माही विद और ईशा रिखी आमने-सामने आ गए थे, तो वहीं दूसरे दिन अरिश्फा खान ‘बच्ची’ सुनते ही भड़क गईं, और उन्होंने आम्रपाली दूबे को आड़े हाथ लेकर जमकर सुनाया, तो इस बीच एक कंटेस्टेंट जो खुद को अन-मैरिड बताता नजर आया उसकी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

14:37 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment Live News: सुनिधि चौहान पर भड़की नेहा कक्कड़, म्यूजिक शोज को स्क्रिप्टेड बताने पर मारा ताना

सनिधि चौहान ने बीते दिनों म्यूजिक रियलिटी शोज को स्क्रिप्टेड बताया था. वहीं, अब इसपर नेहा कक्कड़ ने इसपर तंज कसा और कहा है कि जिसको अंगूर नहीं मिलते हैं, उनके लिए अंगूर खट्टे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:01 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: Drishyam 3 Trailer Out : क्या इस बार विजय सलगांवकर का खेल होगा खत्म?

Drishyam The Conclusion Trailer Released: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. फैंस लंबे समय से विजय सालगांवकर की कहानी के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इस बार विजय के सामने पहले से कहीं बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है. पढ़ें पूरी खबर…

13:17 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: रश्मिका मंदाना ने दिखाया बेबी बंप!

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं थी, इस बीच एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं, वजह हैं रश्मिका ने बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर की जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. पढ़ें पूरी खबर…

13:15 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment News Live: Bigg Boss 20 में शुरू हुआ असली खेल, इन 4 कंटेस्टेंट्स पर मंडराया खतरा

‘बिग बॉस 20’ में अब ड्रामा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. शो के तीसरे एपिसोड में जहां पहला नॉमिनेशन पूरा हुआ, वहीं घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान के बीच उम्र को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने माहौल गर्म कर दिया. इसके अलावा एक खास एक्टिविटी में कुछ कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन भी छिन गई. एपिसोड के आखिर में ईशा रिखी ने रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते पर बात करने से साफ इनकार कर दिया. पढ़ें पूरी खबर…

11:16 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment Live News: लग्जरी लाइफ जीते हैं अक्षय कुमार, हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. वह लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और हर साल उनकी तमाम फिल्में रिलीज होती हैं. वहीं, आज अक्षय अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. दिल्ली के चांदनी चौक में जन्मे अक्षय का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है. एक्टर एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वहीं, वह बॉलीवुड के इतने बड़े एक्टर कैसे बने और आज वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं. चलिए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:11 (IST) 09 Sep 2026
Entertainment Live News: अपूर्वा मखीजा की रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमीन जैज संग Kissing वीडियो वायरल

अपूर्वा मखीजा और अमीन जैज की एक किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं. हालांकि इन खबरों पर किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News Live In Hindi: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म रिलीज के चौथे और पांचवें हफ्ते के बाद लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म को काफी सपोर्ट कर रहे हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा ने भी ये फिल्म देखी और उन्होंने इसकी खूब तारीफ की. इसके अलावा उन्होंने दर्शकों से भी फिल्म को देखने की अपील की है.

दरअसल, प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. उन्होंने थिएटर की फोटो शेयर की है. उन्होंने इस दौरान सीता राम और वॉव लिखा है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, "इसे बिल्कुल भी मिस न करें."

प्रीति जिंटा के अलावा वरुण धवन ने भी फिल्म की तारीफ की है. वरुण अपनी मां के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे और उन्होंने भी दर्शकों से इसे थिएटर में देखने की रिक्वेस्ट की थी. इसके अलावा आदित्य धर ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है.

हनुमान अंश कलेक्शन

2 करोड़ में बनी हनुमान अंश सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन यानी कि पांचवें मंगलवार को 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सोमवार के मुकाबले एक करोड़ रुपये की बढ़त बनाई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत रही है और कुल शोज 7778 चले हैं. हनुमान अंश ने रिलीज के 33 दिनों में कुल 143.13 करोड़ रुपये का भारत में कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 169.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन इसने 32 करोड़, तीसरे दिन 36 करोड़ और चौथे दिन यानी कि मंडे को 16 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी कि मंगलवार को 15.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले 15 लाख की गिरावट देखी गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 44.7 प्रतिशत रही और कुल शोज 10,686 चले. फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 125.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 176.97 करोड़ रुपये पहुंच गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…