मिस वर्ल्ड 2026 के विजेता का नाम सामने आ गया है. मिस वर्ल्ड का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला के सिर सजा है.
73वें मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भारत की उम्मीदें टूट चुकी हैं. इस प्रतियोगिता में भारत का का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में तो जगह बना ली पर टॉप 5 तक नहीं पहुंच पाईं. निकिता ने मिस वर्ल्ड 2026 के टाॅप 40 क्वाटरफाइनल्स में अपनी जगह सुनिश्चित की थी.
बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड को टैक्स फ्री कर दिया है. वहीं अब ये फिल्म भारत के बाहर भी रिलीज होने जा रही है…पूरी खबर पढ़ें
Shilpa Shetty Akshay Kumar Breakup Reason: अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की शादी होने ही वाली थी, लेकिन कुछ गलतफहमियों की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया. डायरेक्टर सुनील दर्शन ने अब दोनों के रिश्ते और ब्रेकअप की वजह पर खुलकर बात की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Reyhna Pandit On Zeeshan Khan: टीवी एक्ट्रेस रेहाना पंडित ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड जीशान खान पर सीरियस एलिगेशन लगाए हैं. रेहाना का दावा है कि रिलेशनशिप के दौरान उन्हें धर्म बदलने के लिए फोर्स किया गया था. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है. पहले दिन 25.15 करोड़ से खाता खोलने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 38.55 करोड़ के पार पहुंचा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Drishyam 3 Trailer Release Date: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने वाला है. विजय सालगांवकर और उनकी फैमिली 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आखिरी बार बड़ा सस्पेंस लेकर लौट रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर अपने बोल्ड लुक्स और बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में पूनम पांडे ने अपने एक इंटरव्यू में अपने एडल्ट वीडियोज पर बात रखी. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने इरोटिक यानी एडल्ट गानों और वीडियोज को ‘सोशल सर्विस’ करार दिया है. उनका मानना है कि उनके वीडियो तनावग्रस्त और परेशान पुरुषों को राहत देने का काम करते हैं…पूरी खबर पढ़ें
Isha Rikhi Breaks Silence On Divorce With Badshah: बादशाह से तलाक के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है. ईशा ने साफ कर दिया है कि वे दोबारा शादी करने से डर रही हैं और फिलहाल उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
अक्षय कुमार सैफ अली खान के साथ हाल ही में केबीसी 18 में अपनी फिल्म हैवान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान अमिताभ ने जब उनसे पूछा कि आप पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं, तो तस्वीर दिखाने के लिए जैसे ही उन्होंने अपना पर्स खोला तो उसमें आग लग गई, जिसे देख सब हैरान रह गए. यहां पढ़ें पूरी खबर…
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिजेक्शन और अपमान का सामना करना पड़ा था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी फिल्म की ओटीटी डील पर दिल खोलकर बात की. पढ़ें पूरी खबर…
ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज असुर के तीसरे सीजन को लेकर हाल ही में अपडेट आया है. इस सीरीज में अरशद वारसी, बरुण सोबती के अलावा जानी मानी एक्ट्रेस ने एंट्री ले ली है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
एक्टर अरशद वारसी ने ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. अरशद ने बताया कि ‘मुन्नाभाई 3’ के लिए संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी पर बंदूक तान रखी है. पढ़ें पूरी खबर…
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल जल्द ही फिल्ममेकर विष्णु मोहन के साथ फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ लेकर आ रहे हैं. L367 के नाम से चर्चा में रही इस फिल्म की कहानी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों के रेस्क्यू मिशन के इर्द-गिर्द घूमेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर…
एक्टर रोहित सराफ ने ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा के साथ डेटिंग की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. रोहित सराफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर प्रतिभा के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। रोहित के तस्वीरें पोस्ट करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. यह एक जॉइन्ट पोस्ट था, जिसे रोहित और प्रतिभा ने मिलकर शेयर किया था. पढ़े पूरी खबर…
फरहाना भट्ट हाल ही में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आईं, जहां उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस दी. इस बीच उनके रोडीज 21 में बतौर गैंग लीडर शामिल होने की अफवाहें उड़ रही हैं. जिसको लेकर एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो इसका हिस्सा बन रही हैं या फिर नहीं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन उन शिक्षकों को समर्पित है, जो न केवल स्कूल और कॉलेज में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में लोगों का मार्गदर्शन करते हैं. वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने एक्टर बनने से पहले शिक्षक के तौर पर काम किया था. आज ये सितारे अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले वे बच्चों को पढ़ाया करते थे. तो चलिए, शिक्षक दिवस के इस खास मौके पर जानते हैं उन बॉलीवुड कलाकारों के बारे में, जो कभी स्कूल टीचर हुआ करते थे. यहां पढ़ें पूरी खबर…
वेब सीरीज से बनी पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन 24.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. सके अलावा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला के सिर सजा है. 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित 73वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में जोहेरी मोला ने दुनियाभर की 110 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया.
73वें मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भारत की उम्मीदें टूट चुकी हैं. इस प्रतियोगिता में भारत का का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में तो जगह बना ली पर टॉप 5 तक नहीं पहुंच पाईं. निकिता ने मिस वर्ल्ड 2026 के टाॅप 40 क्वाटरफाइनल्स में अपनी जगह सुनिश्चित की थी. वियतनाम में हुए ग्रैंड फिनाले में निकिता पोरवाल के टॉप 20 में जगह न बना पाने के बाद मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का सफर खत्म हो गया है. उज्जैन में जन्मीं निकिता पोरवाल ब्यूटी पेजेंट विनर ने पहले टॉप 40 कंटेस्टेंट में जगह बनाई थी, लेकिन वो अगले राउंड में नहीं पहुंच सकीं.
करिश्मा तन्ना टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो न सिर्फ टीवी पर बल्कि ओटीटी और बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया. करिश्मा के बेटे का जन्म गुरु पूर्णिमा वाले दिन हुआ था और इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की थी. वहीं, अब जन्माष्टमी के पावन दिन पर अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है. तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने बेटे का क्या नाम रखा है और इसका क्या अर्थ है.
दरअसल, करिश्मा ने 4 सितंबर को जन्माष्टमी के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बेटे का नाम का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बेटे का नाम वेद तन्ना भंगेरा है. जिसका अर्थ पवित्र ज्ञान होता है. एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, कान्हा के आशीर्वाद से, हम प्यार के साथ अपने छोटे से चमत्कार से आपको मिलवा रहे हैं…वेद तन्ना बंगेरा. एक ऐसा नाम जिसका अर्थ है पवित्र ज्ञान, बुद्धिमत्ता और प्रकाश. ढेर सारे प्यार के साथ,करिश्मा और वरुण.
बता दें कि करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी. शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस मां बनी हैं. वहीं, शादी से पहले उन्होंने एक्टर उपेन पटेल को सालों तक डेट किया. दोनों ही बिग बॉस में मिले थे, लेकिन 2016 में ब्रेकअप हो गया. वहीं, ब्रेकअप के बाद करिश्मा लंबे वक्त तक सिंगल रहीं और 2022 में उन्होंने शादी कर ली.
हनुमान अंश कलेक्शन
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश का पांचवां हफ्ता शुरू हो गया है और नए हफ्ते की शुरुआत में भी इसका जलवा जारी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 29वें दिन यानी कि शुक्रवार को 10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि फिल्म की कमाई में गुरुवार के मुकाबले 1 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 47 प्रतिशत रही है और कुल शोज 5,055 चले हैं. फिल्म ने भारत में 29 दिनों में कुल 82.88 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 97.77 करोड़ रुपये हो गई है.
टॉक्सिक कलेक्शन
टॉक्सिक ने रिलीज के 10वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म की कमाई में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सीधे तौर पर 2.50 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 22.5 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 2,253 ही चले हैं. फिल्म ने हिंदी भाषा में 85 लाख रुपये, कन्नड़ भाषा में 85 लाख रुपये, तमिल भाषा में सिर्फ 1 लाख और तेलुगु में महज 4 लाख रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई भारत में 10 दिनों में कुल 241.05 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, दुनिया भर में इसने कुल 331 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 287.75 करोड़ रुपये हो गया है.
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम शानदार फिल्में की हैं, जिसमें से गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, निल बट्टे सन्नाटा, फुकरे रिटर्न्स, लूडो, बरेली की बर्फी, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, क्रिमिनल जस्टिस, मिर्जापुर जैसी फिल्मों और सीरीज की हैं. वहीं, 4 सितंबर को पंकज की फिल्म मिर्जापुर द मूवी रिलीज हुई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…