Live Updates
22:04 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment Live News: ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ट एंट्री लेंगे करण वाही?

Karan Wahi On Bigg Boss 20 Wild Card Entry: करण वाही ने ‘बिग बॉस 20’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने की खबरों पर बड़ा हिंट दिया है. एक्टर का कहना है कि वे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के फिनाले के बाद इस पर फैसला लेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें…

20:06 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment Live News: रोहित शर्मा को लेकर सोफिया हयात का चौंकाने वाला दावा

Sofia Hayat: ‘बिग बॉस’ फेम सोफिया हयात ने एक पॉडकास्ट में रोहित शर्मा संग अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर सनसनीखेज दावे किए हैं. उनके इस बोल्ड बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

18:35 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment Live News: नाना पाटेकर के अफेयर की खबरों पर राइटर ने तोड़ी चुप्पी

Nana Patekar Manisha Koirala Relationship Rumours: नेशनल अवॉर्ड विनर स्क्रीनराइटर रणबीर पुष्प ने नाना पाटेकर के गुस्से और दरियादिली का बचाव किया है. इसके साथ ही उन्होंने नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के 90s के अफेयर रूमर्स पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

18:01 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment Live News: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिया आखिरी मौका

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव महीनों से चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. फिलहाल अब कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए एक्टर को थोड़ी राहत और हिदायत दी है. 10 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए राजपाल यादव को 3 महीने की सजा सुनाई थी, जिसके बाद अभिनेता ने सरेंडर की समय सीमा खत्म होने से पहले सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 8 सितंबर को सुनवाई करते हुए राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में 5 करोड़ जमा करने पर सरेंडर में छूट देने को कहा था. वहीं अब, 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव की याचिका पर फिर सुनवाई की और उन्हें पैसे जमा करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है…पूरी खबर पढ़ें

14:57 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment Live News: 'सत्यानाश कर दिया..' धुरंधर में पुराने गानों के इस्तेमाल पर भड़के ये गीतकार

धुरंधर 2 साल की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म में कई पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि हाल ही में गीतकार समीर अनजान ने पुराने गानों के रीक्रिएशन पर आपत्ति जताई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:58 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment Live News: कैंसर सर्वाइवर का मजाक बनाने से समय रैना ने दीपक कलाल को रोका

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के हालिया एपिसोड में कैंसर सर्वाइवर कंटेस्टेंट कार्तिका जलानी के पहुंचने पर शो का माहौल अचानक गंभीर हो गया. जब कार्तिका ने बताया कि वह कैंसर से जूझ रही हैं, तो समय रैना ने दीपक कलाल को मजाक करने से रोकने के लिए उनका माइक एक तरफ रख दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:32 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment News Live:लाल साड़ी, माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर भर लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय

सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया गया, इस बीच लाल बाग के राजा के दर्शन करने भी आम से लेकर बॉलीवुड के चमकते सितारे पहुंचे, लेकिन इंटरनेट पर एक तस्वीर जोरों से वायरल हुई और जो ऐश्वर्या राय की है, जिसमें सुर्ख लाल साड़ी में वो बला की खूबसूरत नजर आईं, माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ियों के साथ सज-धज के बप्पा के दर्शन को पहुंची ऐश्वर्या की तस्वीरें देखकर उनके फैंस खुद को उनकी तारीफें करने से नहीं रोक पाए, लेकिन फिर आया ये ट्विस्ट. पढ़ें पूरी खबर…

11:35 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment Live News: दिशा सालियन मामले में CBI FIR के बाद सूरज पंचोली ने किया रिएक्ट

दिशा सालियान के आत्महत्या के मामले में हाल ही में सीबीआई ने सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती और आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. जिसके बाद अब पूरे मामले पर सूरज पंचोली ने रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:34 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment Live News: आम्रपाली ने माही विज को मारा ताना, रो पड़ीं एक्ट्रेस

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच किचन में लड़ाई हो जाती है. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहसबाजी होती है. जिसके कारण माही विज रोने लगती हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:28 (IST) 15 Sep 2026
Entertainment News Live: सुनीता आहूजा से अनबन के बीच गणपति दर्शन को पहुंचे गोविंदा

गणेश चतुर्थी पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अकेले बप्पा का स्वागत किया था, साथ में गोविंदा नहीं दिखने पर तमाम बातें हुईं थी, लेकिन बीती रात गोविंदा ने परिवार के साथ मिलकर बप्पा की पूजा की और उनके दर्शन किए, दरअसल बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा अमेरिका गए हुए थे, और जैसे ही वापस लौटे उन्होंने अपने परिवार के साथ गणपति सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया. 14 सितंबर की देर रात भारत पहुंचे एक्टर ने पत्नी सुनीता आहूजा, बेटे यशवर्धन और बेटी टीना के साथ भगवान गणेश की पूजा की और बप्पा का आशीर्वाद लिया. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने हाल ही में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापसी करने के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 15' छोड़ दिया. उनके इस फैसले ने उन्हें और शो के फैंस को हैरान कर दिया. मालूम हो कि गौरव को कुछ समय पहले रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया था. इसके कुछ समय बाद गौरव ने फिर से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में वापसी की थी, लेकिन अब फिनाले से पहले उन्होंने यह शो छोड़ दिया है. हाल ही में अपने नए यूट्यूब चैनल पर गौरव ने बताया कि उन्होंने आखिर 'खतरों के खिलाड़ी 15' को ऐसे समय पर क्यों छोड़ा.

बर्दाश्त नहीं कर…

नई वीडियो में गौरव ने कहा, 'मैंने अपना स्टंट जीत लिया, लेकिन मैंने सोचा कि मैं आगे नहीं करना चाहता, क्योंकि अगर किसी नए स्टंट में बिजली का झटका लगता है तो इससे मेरी कोहनी का दर्द असहनीय हो जाएगा. फिर मेरी दाहिनी कोहनी में पूरी ताकत नहीं रहेगी. यह वाकई बहुत दर्दनाक है. लेकिन इससे भी ज्यादा दर्दनाक था इस मोड़ पर शो छोड़ने का फैसला. शो के बीच में मुझे चोट लग गई थी, लेकिन दवा लेने के बाद मैं ठीक हो गया. लेकिन जब चोट दोबारा लौट आई, तो मैंने सोचा कि अब मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता, क्योंकि आगे बढ़ने से मेरी रिकवरी में रुकावट आ सकती है… मैं अब पैकिंग कर रहा हूं. यह एक शानदार एक्सपीरियंस था. मैं शो में जा सकता था, लेकिन मैं अपनी रिकवरी के दौरान खुद पर और ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहता था. मुझे सुरक्षित यात्रा करने को कहा गया है.'

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस रम्या कृष्णन का जन्मदिन आज

साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रम्या कृष्णन का आज जन्मदिन है. 'बाहुबली', 'सुपर डिलक्स', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'रंगमार्थंडा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रम्या कृष्णन आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रम्या कृष्णन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'नेरम पुलारुम्बोल' से की थी, लेकिन यह सिनेमाघरों में बाद में रिलीज हुई. उन्हें पर्दे पर पहली बार साल 1985 में आई तमिल फिल्म 'वेल्लाई मनसु' में देखा गया था. हालांकि, रम्या कृष्णन को लोगों के बीच पहचान साल 2015 में आई एसएस राजामौली की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' से मिली. इस फिल्म में उन्होंने राजमाता शिवगामी का किरदार निभाया था.

'हैवान' का कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन यानी सोमवार को सिर्फ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म ने भारतीय बाजार में अब तक 8.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

'हनुमान अंश' की टोटल कमाई

दूसरी तरफ, नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 39वें दिन 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 222.88 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 278 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.