Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar को हुआ स्टेज 2 कैंसर, इंस्टा पर शेयर किया इमोशनल नोट; फैंस से की खास अपील

Dipika Kakar Health Update: दीपिका कक्कड़ को लीवर में स्टेज 2 का कैंसर डिटेक्ट हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को इमोशनल पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Dipika Kakar Health Update: टीवी के मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दीपिका को स्टेज 2 का लिवर कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को दी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से दुआ की अपील भी की है। वहीं इससे फैंस के साथ-साथ उनके फ्रेंड्स भी शॉक्ड हैं और उनके जल्दी से ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf की कमाई में आया उछाल, जानें Mission Impossible 8 ने कितने छापे नोट?

---विज्ञापन---

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘जैसा कि आप सभी जानते हैं, पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के चलते मुझे अस्पताल जाना पड़ा, और जांच के दौरान पता चला कि मेरे लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। बाद की रिपोर्ट्स से मालूम हुआ कि ये ट्यूमर दूसरे स्टेज के कैंसर से संक्रमित है। ये हमारे जीवन का सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण समय रहा है। कृपया मेरे लिए अपनी दुआओं और शुभकामनाओं में जगह बनाएं।

---विज्ञापन---

फैंस से की साथ रहने की अपील

इस मुश्किल वक्त में एक्ट्रेस का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। वहीं एक्ट्रेस ने इस पर भी लिखा, ‘मैं काफी पॉजिटिव हूं और जल्द ही मजबूत होकर बाहर आऊंगी। मेरे साथ मेरे पूरा परिवार और आप सभी की दुआएं हैं। मुझे विश्वास है कि मैं ये मुश्किल वक्त भी पार कर जाऊंगी और आप भी मेरे लिए दुआ करते रहिए।’

एक्टर्स ने किया रिएक्ट

दीपिका कक्कड़ की इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई एक्टर्स को प्यार और दुआएं दी हैं। गौरव खन्ना, गौहर खान, अविका गौर, डेलनाज ईरानी, राजीव अदातिया और श्रद्धा आर्या समेत कई इंडस्ट्री के लोगों ने इस पर रिएक्ट कर उनका हौसला बढ़ाया है। बता दें हाल ही में दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में दीपिका के लीवर में ट्यूमर के बारे में बताया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तलाक के 11 साल बाद Karan-Jennifer करेंगे साथ शो! क्या एक्स कपल ने भुलाए गिले-शिकवे?

 

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2025 06:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola