Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर कैंसर, को-स्टार का आया रिएक्शन, बोले- अल्लाह तुम्हारे साथ है…

Dipika Kakar Liver Cancer: बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज का हिस्सा रह चुके एक्टर राजीव आदित्य ने अपनी को-स्टार और दोस्त दीपिका कक्कड़ के कैंसर की बात सुनकर रिएक्शन दिया है। दीपिका कक्कड़ के लिए एक्टर ने इंस्टा स्टोरी लगाई है और कहां कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

Dipika Kakar
Dipika Kakar

Dipika Kakar Liver Cancer: ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया है कि लिवर ट्यूमर के बाद स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला है। दीपिका को कैंसर हुआ है और इस खबर से उनका परिवार और सभी फैंस काफी दुखी हैं। दीपिका ने फैंस से उनके लिए दुआ करने की बात कही है,इस खबर के सामने आते ही टीवी स्टार्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bunty Aur Babli के 20 साल पूरे, Amitabh Bachchan ने फिल्म से जुड़े खास किस्से किए शेयर

---विज्ञापन---

दीपिका के लिए प्रार्थना कर रहें सेलेब्स

दीपिका कक्कड ने टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है और उन्होंने दर्शकों और साथी कलाकारों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई है। ऐसे में उनके कैंसर के बारे में जानते ही टीवी जगत के जाने-माने स्टार्स उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं और उनको अपनी दुआएं भेज रहे हैं। गौहर खान, पंखुड़ी अवस्थी, आरती सिंह, डेलनाज़ ईरानी, ​​गौरव खन्ना, जयति भाटिया समेत अविका गौर ने भी दीपिका को हिम्मत दी है। इस बीच अब दीपिका के साथ ‘सेलिब्रेटी मास्टरशेफ’ में साथ काम कर चुके एक्टर राजीव आदित्य का रिएक्शन आया है।

दीपिका के नाम राजीव का खास मैसेज

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज का हिस्सा रह चुके एक्टर राजीव आदित्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका कक्कड के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्यारी दीपिका के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं! सबसे मजबूत और सबसे प्यारी इंसान! अल्लाह तुम्हारे साथ है और तुम्हें ठीक कर देगा! सभी लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें!दीपिका कक्कड़ ढेर सारा प्यार!’

---विज्ञापन---

बेटे रूहान का कैसा था रिएक्शन

दीपिका कक्कड़ शादी के 6 साल बाद मां बनी थीं और उनका एक बेटा रूहान है। दीपिका और शोएब ने बताया है कि उनका रूहान काफी समझदार है और वो समझ गया है कि मम्मी की तबियत ठीक नहीं है। शोएब ने कहा कि दीपिका ने उसे ब्रेस्ट फीड करना बंद कर दिया है और दीपिका ने रूहान को बताया कि मम्मा ठीक नहीं हैं तो वो खुद ही समझ गया। हम सब लोग साथ हैं इसलिए सब मजबूत बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘वो समझ गया…’, Dipika Kakar के कैंसर पर बेटे रूहान का कैसा था रिएक्शन? एक्ट्रेस ने किया रिवील

First published on: May 28, 2025 01:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola