Saturday, 28 February, 2026

---विज्ञापन---

‘ये भारत-पाकिस्तान…’ धर्मेंद्र ने रिजेक्ट कर दी थी ये स्पाई थ्रिलर फिल्म, डायरेक्टर ने सालों बाद खोला राज

Dharmendra Rejected This Spy Thriller Film: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को लेकर डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने एक 14 साल पुराना किस्सा शेयर किया है, जहां उन्होंने बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने उनकी स्पाई थ्रिलर फिल्म में काम करने से मना कर दिया था.

Dharmendra Rejected This Spy Thriller Film: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, उनका निधन पिछले साल नवंबर में हुआ था. लेकिन उनसे जुड़ी यादें आज लोगों के दिलों में जिंदा हैं. ऐसा एक दिल छू लेने वाला किस्सा डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने भी शेयर किया है, जो धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्किस’ के डायरेक्टर भी थे. श्रीराम राघवन ने हाल ही में बताया कि आज से 14 साल पहले धर्मेंद्र ने उनकी एक चर्चित स्पाई थ्रिलर फिल्म में काम करने से मना कर दिया था.

धर्मेंद्र ने रिजेक्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म

दरअसल, श्रीराम राघवन स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) की तरफ से आयोजित एक प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रोग्राम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. श्रीराम राघवन ने बताया कि धर्मेंद्र ने उनकी 2012 में आई फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के ऑफर को ठुकरा दिया था. इसके साथ ही राघवन ने भी बताया कि धर्मेंद्र ने उनकी इस फिल्म को आखिर क्यों रिजेक्ट किया.

---विज्ञापन---

यह भारत-पाकिस्तान…

प्रोग्राम में धर्मेंद्र को याद करते हुए श्रीराम ने कहा कि साल 2007 में आई फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ काम किया था. इसलिए फिल्म ‘एजेंट विनोद’ की प्लानिंग करते हुए उन्होंने धर्मेंद्र को रॉ के चीफ के रोल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन धर्मेंद्र ने इसे रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘RAW, हेड… यार, तुम लोग वही करो, यह भारत-पाकिस्तान पर आधारित होगा. मैं यह नहीं करना चाहता.’

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 आखिर कैसे हो गई रिलीज? जानें कैसा रहा फैंस का रिएक्शन और फिल्म की कमाई

‘इक्कीस’ की कहानी…

श्रीराम ने आगे कहा, ‘धरम जी उन पहले लोगों में से थे जिन्हें मैंने फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी सुनाई थी. उन्हें यह कहानी बेहद पसंद आई. उनके साथ काम करने का तरीका यह है कि मैं उनके पास सीन लेकर जाता हूं और कहता हूं. मुझे याद है मैंने उनसे कहा था कि फिल्म में उनकी एक कविता जरूर होनी चाहिए और उन्होंने सुझाव दिया, ‘ऐसा कुछ हो सकता है’.’

First published on: Feb 28, 2026 09:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.