Celebrity MasterChef: ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में टीवी के फेमस सेलेब्स कुकिंग का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। कंधे में चोट के चलते दीपिका कक्कड़ शो से बाहर हो गई हैं। वहीं शो में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली आयशा जुल्का को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब एक और टॉप कंटेस्टेंट पर खतरा मंडराया हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर वो टॉप कंटेस्टेंट कौन है और क्यों उन पर खतरा बना हुआ है?
नया प्रोमो रिलीज
हम जिस टॉप कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि फैजल शेख हैं। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें शेफ रणवीर बरार फैजल की डिश के बारे में पूछते नजर आए। साथ ही फैजल भी अपनी डिश रणवीर को समझाते नजर आए।
यह भी पढ़ें: Mismatched फेम Prajakta Koli की शादी की रस्में शुरू, एक्ट्रेस ने मेहंदी सेरेमनी की दिखाई झलक
स्ट्रगल करते दिखे फैजल
वहीं रणवीर उनको कहते हैं कि वो जो मिली फीली डिश बना रहे हैं आमतौर पर उसमें 1000 परतें होती हैं और उनकी डिश में सिर्फ 1 परत दिख रही है और उनके पास सिर्फ 2 मिनट बचे हैं। अब इससे पता चल रहा है कि शायद फैजल अपनी डिश को टाइम पर पूरा नहीं कर पाएंगे। इससे उन पर एलिमिनेशन का खतरा बना हुआ है।
Aapki mehnat zaroor rang layegi!
Dekhiye Celebrity MasterChef Mon-Fri raat 8 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision par aur Sony LIV par. @endemolshineind#SeetiBajegi #CelebrityMasterChef #celebritymasterchefindia#SonyTV #StayTuned pic.twitter.com/1IEmHtU6Jg
— sonytv (@SonyTV) February 23, 2025
फैंस ने किया सपोर्ट
सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चाएं हो रही हैं। फैजल के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फैजू इस शो में अपनी डिश के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है कि फैजू अपने टास्क को समय से पूरा कर पाएंगे, शुभकामनाएं।’
ये कंटेस्टेंट्स हो चुके शो से बाहर
बता दें शो से चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत, आयशा जुल्का और दीपिका कक्कड़ बाहर हो गए हैं। जहां चंदन, अभिजीत और आयशा शो से एलिमिनेट हुए हैं तो वहीं दीपिका को अपनी चोट की वजह से शो छोड़ना पड़ा। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में इस बात की जानकारी भी शेयर की।
यह भी पढ़ें: सौतेली बहन सुपरस्टार, पापा डायरेक्टर, रातोंरात छोड़ी इंडस्ट्री, प्यार में रहीं अनलकी, पहचाना कौन?