Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उनसे जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, उनकी पहली पत्नी रंजना झा एक बार फिर सामने आ गई है और उन्होंने उदित नारायण यानी अपने पति पर धोखा और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में रंजना ने सुपौल के महिला थाना में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने उदित नारायण को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे भी किए.
उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा ने सामने आकर अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनीखेज खुलासे किए हैं. उन्होंने इस मामले में सुपौल महिला थाना में उनके, उनके दो भाइयों और दूसरी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. रंजना ने आरोप लगाया है कि उनका गर्भाशय साजिश के तहत इलाज के बहाने सालों पहले निकलवा दिया गया था और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी. उन्होंने धोखा, उत्पीड़न और वादाखिलाफी जैसे आरोप भी लगाए हैं. बताया जा रहा है कि रंजना बीमारी और आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं. ऐसे में उन्होंने न्याय पाने के लिए कानून का दरवाजा खटखटा है.
बिना सहमति के निकल दिया गया गर्भाशय
उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा ने अपनी शिकायत में 1996 की एक घटना को लेकर बताया कि एक बार इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल लाया गया था. जहां बिना उनकी सहमति के उनका गर्भाशय निकाल दिया गया था और उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई. इसके बारे में उन्हें सालों बाद तब पता चला जब उन्होंने दोबारा अपना इलाज करवाया था. रंजना ने इसे उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया है.

बिन बताए रचा ली दूसरी शादी
बता दें कि उदित की पहली शादी रंजना के साथ साल 1984 में हुई थी. शादी के बाद उदित मुंबई आ गए और कुछ सालों बाद उन्होंने दूसरी शादी रचा. पहली पत्नी का खाना ये भी है कि उदित ने अपनी दूसरी शादी की बात पहली पत्नी रंजना से नहीं बताई और ये सब उन्हें बाद में पता चला, जिसके बाद खूब विवाद हुआ था. उदित नारायण मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनकी दूसरी पत्नी का नाम दीपा नारायण हैं. उनका बेटा आदित्य नारायण भी फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है.