Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

2026 में धुरंधर 2 से टकराएगी Kiara Advani की ये फिल्म, फर्स्ट लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड

"Toxic" first look shows Kiara Advani as Nadia: साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली है. हाल ही में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से कियारा आडवाणी का ‘नादिया’ लुक आउट हो गया है. ये फिल्म धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होनी है.

---विज्ञापन---

Toxic first look shows Kiara Advani as Nadia
Toxic first look shows Kiara Advani as Nadia

“Toxic” first look shows Kiara Advani as Nadia: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचने वाला है. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक धुआंधार फिल्में सिनेमाघरों पर दस्तक देने को तैयार हैं. इसमें साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स और धुरंधर 2 भी शामिल है. हाल ही में टॉक्सिक से कियारा आडवाणी के किरदार ‘नादिया’ का फर्स्ट लुक आउट हुआ है. ये लुक देखते ही फैंस के बीच एक अलग खलबली मच गई है. कियारा इस लुक में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रही हैं. माना जा रहा है कि अपने इस किरदार से कियारा फैंस के दिलों में तहलका मचा देंगी. ऐसे में अब हर किसी की इस फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है.इस फिल्म में केजीएफ और केजीएफ 2 स्टारर यश नजर आने वाले हैं.

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से हाल ही में जारी पोस्टर में कियारा जबरदस्त ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं. बैकग्राउंड में बड़ी चमक-दमक है, लेकिन कियारा के चेहरे पर एक अलग ही रहस्य और गहरी भावनाएं नजर आ रही हैं. यानी टॉक्सिक की नादिया अपने ग्लैमर और टैलेंटेड दिमाग से हर किसी को हैरान करने वाली है. सोशल मीडिया पर कियारा का ये पोस्टर खूब वायरल हुआ है. इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस भी अपना एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं.

धुरंधर 2 से टकराएगी Kiara Advani की फिल्म

बता दें KGF 2 के बाद अब यश फिर से बड़े पर्दे पर तूफान लाने को तैयार है. उनकी फिल्म टॉक्सिक पैन-इंडिया के साथ ही ग्लोबल लेवल पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल की इंग्लिश और कन्नड़ में शूट की गई है. ये फिल्म 19 मार्च 2026 के फेस्टिव वीकेंड पर धमाकेदार रिलीज के लिए लाइनअप है. वहीं इसी दिन आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने को है. ऐसे में अब देखना होगा कि फैंस के दिल पर कौन राज करेगा. यश या रणवीर सिंह, दोनों फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि हैरानी की बात ये है कि इसी दिन आदित्य धर की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है. ऐसे में फैंस के लिए भी अब दुविधा है कि आखिर वो किस फिल्म को देखेंगे धुरंधर पार्ट 2 या यश की टॉक्सिक!

---विज्ञापन---
First published on: Dec 21, 2025 02:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola