Pati Patni Aur Woh Do New Release Date: साल 2026 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस साल एक से बढ़कर एक शानदार बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने वाली हैं. ऐसे में दर्शक आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. बड़ी फिल्मों की वजह से काफी फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव होते भी नजर आ रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो गई है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट बदल दी गई है.
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट बदल गई है. पहले ये फिल्म 04 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. मगर, अब ऍन मौके पर मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलवा कर दिया है. सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए अब आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट करके बताया कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी.
AYUSHMANN KHURRANA – SARA ALI KHAN – WAMIQA GABBI – RAKUL PREET SINGH: 'PATI PATNI AUR WOH DO' GETS A NEW RELEASE DATE… Welcome to the world of #PrajapatiPandey… #AyushmannKhuranna, #SaraAliKhan, #WamiqaGabbi, and #RakulPreetSingh team up for #PatiPatniAurWohDo.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 8, 2026
Directed by… pic.twitter.com/gWzDEejHL6
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा रकुल प्रीत सिंह व वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2019 में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांड और भूमि पेडनेकर नजर आए थे. इसका निर्देशन भी मुदस्सर अजीज ने किया था. वहीं अब फिल्म के सीक्वल में स्टारकास्ट पूरी तरह से बदल दी गई है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.