Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Apoorva Makhija पहुंची पुलिस स्टेशन, India’s Got Latent विवाद के बाद जारी हुआ था समन

Apoorva Makhija India's Got Latent Controversy: अपूर्वा मखीजा ने मुंबई के थार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हुए विवाद को लेकर इंफ्लूएंसर के खिलाफ समन जारी किया गया था।

---विज्ञापन---

Apoorva Makhija India’s Got Latent Controversy: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा आज यानी 12 फरवरी को पुलिस स्टेशन पहुंची। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ समन जारी किया गया था। इंफ्लूएंसर ने पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। वहीं शो में विवादित बयान देने के लिए अपूर्वा के साथ-साथ रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के खिलाफ भी समन जारी किया गया है। वहीं महाराष्ट्र और असम में केस भी दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के इस कॉमेडियन को बेल्ट से पड़ती थी मार, Archana Puran Singh के व्लॉग में किया रिवील

---विज्ञापन---

थार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया बयान

आईएएनएस के ट्वीट के अनुसार ‘रिबेल किड’ उर्फ अपूर्वा मखीजा अपने वकील के साथ मुंबई के थार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने पहुंची। ये मामला ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद से शुरू हुआ। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अपूर्वा को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

NCW ने जांच की तेज

बीते दिन यानी मंगलवार को कॉमेडियन और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी खार पुलिस स्टेशन जाकर अपना बयान दर्ज करवाया। उन्हें पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया था। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो से जुड़े कईं कंटेंट क्रिएटर्स को जांच के लिए बुलाया है।

---विज्ञापन---

40 लोगों पर केस दर्ज

बता दें महाराष्ट्र साइबर सेल ने शो में शामिल हुए 30 से 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं इनके नाम नोटिस भी जारी किया है। वहीं जल्द ही इन सब कंटेंट क्रिएटर्स को पुलिस स्टेशन जाकर बयान दर्ज कराना होगा। वहीं जिस वीडियो पर विवाद खड़ा हुआ है यूट्यूब ने उस वीडियो को साइट से हटा दिया है।

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia विवाद में सेलेब्स का आया रिएक्शन! मीका सिंह से ध्रुव राठी तक- किसने क्या कहा?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 12, 2025 01:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola